फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Market traders expressed their anger after meeting the MLA and received assurances.

Moradabad News: विधायक से मिलकर मंडी व्यापारियों ने जताया रोष, मिला आश्वासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Market traders expressed their anger after meeting the MLA and received assurances.
मुरादाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति में मुरादाबाद आढ़ती व्यापारी संघ के बैनर तले नीलामी चबूतरा बचाने के लिए फल एवं सब्जी आढ़तियों और व्यापारियों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। व्यापारियों ने चबूतरा बचाने के लिए हस्ताक्षर कराए। बाद में सर्किट हाउस में नगर विधायक रितेश गुप्ता से मिलकर अपनी मांग रखी। मंडी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। विधायक रितेश गुप्ता ने उन्हें उनका रोजगार सुरक्षित रखने का भरोसा देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों से बातचीत करके एक दो दिन में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी में नीलामी चबूतरा तोड़कर 38 दुकानों का निर्माण कराने में जुटे मंडी प्रशासन का पिछले कई दिनों से स्थानीय फल सब्जी आढ़ती विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को तो जेसीबी के सामने खड़े होकर काम रोक दिया था, मंडी सचिव के कार्यालय के घेराव कर धरना भी दिया था। शनिवार को भी सुबह से उसी चबूतरे पर अपनी दुकानें लगाईं। यहीं पर 15वें दिन लगातार धरना भी जारी रखा। बाद में नगर विधायक रितेश गुप्ता से सर्किट हाउस जाकर मुलाकात कर समस्या बताई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी प्रशासन, जेसीबी से नीलामी चबूतरे की नींव खुदवाने का प्रयास कर रहा है। आढ़तियों व व्यापारियों से सादे कागजों पर धोखे से हस्ताक्षर भी करा लिए हैं। 128 व्यापारियों को हटाकर केवल 38 नई दुकानों का निर्माण किया जाता है तो अन्य व्यापारियों के साथ-साथ किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस निर्णय से पल्लेदारों, मुनीमों एवं अन्य कर्मचारियों सहित लगभग 600 परिवारों की आजीविका पर संकट उत्पन्न होने बात कही। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह एक दो दिन में ही अधिकारियों से बातचीत करके समस्या का समाधान कराएंगे, किसी का रोजगार नहीं छीना जाएगा।
विज्ञापन

विधायक से मिलने वालों में मुरादाबाद आढ़ती व्यापारी संघ के अध्यक्ष खूब करन सिंह सैनी उर्फ केके सैनी, सरदार जसवंत सिंह उप्पल, बिशनपाल ठाकुर, राजू सारंग, ओमप्रकाश सैनी, रामलाल सैनी, चरण सिंह सैनी, पन्नालाल सैनी, पप्पू सैनी, मोहन लाल सैनी, संजय गुप्ता, दीपक सैनी, डालचंद सैनी, राकेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed