फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Many players including Arnab and Saanvi won medals in table tennis

Moradabad News: अर्नव और सान्वी समेत कई खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस में जीते पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Many players including Arnab and Saanvi won medals in table tennis
मुरादाबाद। आरआरके स्कूल में आयोजित एक दिवसीय इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन कर पदक पर कब्जा जमाया। बालक और बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में रूबी, एमेरल्ड, सफायर और टोपाज हाउस के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कक्षा तीन से पांच तक की बालक वर्ग की प्रतियोगिता में रूबी हाउस के अर्नव विश्नोई पहले, एमरेल्ड हाउस के दीपांश दूसरे और सफायर हाउस के हिमांग उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में टोपाज हाउस की सान्वी पांडेय पहले, रूबी हाउस की सुहाना दूसरे और रूबी हाउस की ही अविका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कक्षा छह से आठ तक की बालक वर्ग की स्पर्धा में सफायर हाउस के अक्षोभ्य पहले, एमरेल्ड हाउस के जाने आलम दूसरे और रूबी हाउस के अक्ष पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में टोपाज हाउस की आरना पहले, सफायर हाउस की इशिका दूसरे और सफायर हाउस की ही अन्वी तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा नौ से 12 तक की बालक वर्ग की स्पर्धा में एमरेल्ड हाउस के दिव्यांश पाल पहले, एमरेल्ड हाउस के शुभम दूसरे और टोपाज हाउस के शिवम पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में रूबी हाउस की निष्ठा पहले, एमरेल्ड हाउस की अविका दूसरे और रूबी हाउस की आराध्या तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना छाबड़ा ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और समापन समारोह में सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। साथ ही खेल बच्चों के अध्ययन में भी सहायक होते हैं। संचालन देवेंद्र राणा और स्वाति कुमकुम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed