{"_id":"5e59f0848ebc3ef3e945eac3","slug":"many-injured-during-firing-in-wedding-amroha-up-marriage-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटे की बरात में पिता ने की हर्ष फायरिंग, दामाद को जा लगा गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेटे की बरात में पिता ने की हर्ष फायरिंग, दामाद को जा लगा गोली
Sat, 29 Feb 2020 10:33 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बरात चढ़त के दौरान दूल्हे के पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दूल्हे के बहनोई समेत तीन लोगों को छर्रे लग गए। घटना के बाद बरात में खलबली मच गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। वहीं, पुलिस ने मौखिक सूचना पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुरुवार रात नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के डिडौली क्षेत्र के गांव में बरात आई थी। खाना-पीना खाने के बाद बरात चढ़ने की रस्म शुरू हो गई। जैसे ही बरात दुल्हन के घर के सामने पहुंची। तभी दूल्हे के पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दूल्हा की बगल में खड़े उसके बहनोई, बैंडकर्मी और एक किशोर को गोली लग गई।
विज्ञापन
घटना के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अपने-अपने घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस कार्रवाई के बचने के लिए शादी की सभी रस्में जल्दबाजी में पूरी कराकर दुल्हन को विदा कर बरात लौट गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं, शुक्रवार को मौखिक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। अगर पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।