फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Man-eating dog, woman killed

कुत्तों ने महिला को मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Man-eating dog, woman killed
Man-eating dog, woman killed - फोटो : HASANPUR
आबादी से लेकर जंगल तक घूमते कुत्ते आदमखोर जैसी प्रकृति तक पहुंच रहे हैं। सैदनगली थानाक्षेत्र के बिजनौरा गांव में जंगल से चारा लेकर घर लौट रही महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गले, पेट, चेहरे पर कुत्तों ने गहरे घाव कर दिए। ज्यादा खून बह जाने से महिला की कुछ देर में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बिजनौरा गांव के लोगों के मुताबिक गांव के ही चमन सिंह की पत्नी नथिया (40) रविवार को दोपहर बाद खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। घर लौटते समय रास्ते में कुत्तों के झुंड ने नथिया पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार पर आसपास के लोग बचाने दौड़े लेकिन तब तक कुत्तों ने महिला को बुरी तरह नोच डाला। महिला के चेहरे, पेट और गले पर गहरे जख्म हो गए। कुत्तों को भगाकर महिला को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए शाम को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। वारदात से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुत्तों के हमले में महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों के हमले से पत्नी को गंवाने वाला चमन सिंह मजदूरी करता है। उसकी पत्नी कई साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। दो बच्चों को मां की कमी अखरती थी। बच्चों की परवरिश के लिए चमन सिंह ने नथिया के साथ दूसरी शादी की थी। रविवार को हुई अनहोनी ने बच्चों को फिर बिना मां के कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed