फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   man died in accident

हादसे ने होली पर छीन ली जिंदगी

Sat, 26 Mar 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमरउजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
man died in accident
हादसा
अमरोहा रोड पर कैलसा में गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कटघर के रस्तमपुर बड़मार गांव की प्रधान के पति की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी बहन के घर होली मिलकर वापस लौट रहा था। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


कटघर के रस्तमपुर बड़मार निवासी अनिरेश राय मणिपुरम गोल्ड लोन कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी पत्नी शुभरति राय ग्राम प्रधान हैं। गुरुवार सुबह अनिरेश अपनी बहन के घर अमरोहा के सिरसा में होली मिलने गए थे। गुरुवार की रात करीब नौ बजे अनिरेश बाइक से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


कैलसा के पास इनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। काफी देर तक वह मौके पर ही पड़े रहे। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अनिरेश की जेब मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। घायल को अमरोहा से मुरादाबाद भेज दिया। जिला अस्पताल में देर रात अनिरेश की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed