फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Man arrested for making objectionable remarks against PM Modi on social media

Moradabad: सोशल मीडिया पर पीएम के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Oct 2022 09:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Oct 2022 09:59 PM IST
सार

ठाकुरद्वारा के खासपुर नंदला निवासी अखिलेश विश्नोई ने बताया कि वह भाजपा में ठाकुरद्वारा देहात मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सुरजन नगर निवासी असलम ने अपनी फेसबुक आईडी से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Man arrested for making objectionable remarks against PM Modi on social media
आरोपी असलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के सुरजन नगर निवासी असलम ने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी से वीडियो पोस्ट किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार शाम पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के खासपुर नंदला निवासी अखिलेश विश्नोई ने बताया कि वह भाजपा में ठाकुरद्वारा देहात मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सुरजन नगर निवासी असलम ने अपनी फेसबुक आईडी से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे जा रहे हैं। जिससे भाजपा कार्यकर्ता और लोगों को आहत हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने तहरीर के साथ वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराई। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार आईपीसी की धारा 505 (2) केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed