फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   man accused of triple talaq does second marriage later arrested by police

अमरोहा: तीन तलाक के आरोपी ने की दूसरी शादी, पीड़िता की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

Tue, 15 Dec 2020 12:20 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 15 Dec 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
man accused of triple talaq does second marriage later arrested by police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अमरोहा में दहेज के लिए पत्नी को तीन तलाक देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेरठ का रहने वाला है। मामले में चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन


बताते हैं कि नगर के मोहल्ला लालबाग निवासी नाजमीन की शादी मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी दानिश के साथ हुई थी। नाजमीन ने 28 अक्तूबर 2020 को कोतवाली में दहेज को लेकर तीन तलाक देने के मामले में पति दानिश, सरताज, साबरा, गुलस्ता और मन्नो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में रिपोर्ट लिखे जाने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। इसी बीच आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसकी शिकायत पीड़िता द्वारा पुलिस से की गई। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तीन तलाक के आरोपी दानिश निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते हैं कि दानिश ने दूसरी शादी कर ली है। मामले में चार आरोपी अभी फरार हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed