फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Male took out a procession demanding the dismissal of the Union Minister of State for Home

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर माले ने निकाला जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Male took out a procession demanding the dismissal of the Union Minister of State for Home
मुरादाबाद। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाकपा (माले) और अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा (माले) और अखिल भारतीय किसान महासभा के संयुक्त आह्वान पर कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। संगठन के पदाधिकारियों ने सभा की, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों लखीमपुर खीरी में आंदोलनकारी किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इशारे पर उनके पुत्र ने गाड़ी से कई किसानों को कुचलकर मार डाला था। एसआईटी की जांच से यह बात साफ हो गई है। पत्रकारों से भी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने गाली-गलौज व हाथापाई की। इसके चलते उन्हें गृहराज्य मंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन पर भाकपा (माले) जिला प्रभारी रोहिताश राजपूत, किसान महासभा के जिला संयोजक नेत्रपाल सिंह यादव, बचन सिंह चौहान, मोहम्मद आलम, नूर सबा, राजा कुरैशी, सुरेश कुमार, हरकिशोर सिंह, विजय कुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed