फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Malaria inspector on leave, attendance in register, salary deducted

Moradabad News: छुट्टी पर मलेरिया निरीक्षक, रजिस्टर में हाजिरी, वेतन कटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Malaria inspector on leave, attendance in register, salary deducted
मुरादाबाद। जिला मलेरिया कार्यालय में तैनात मलेरिया निरीक्षक जीशान 27 से 29 अगस्त तक छुट्टी पर होने के बाद भी रजिस्टर में उनकी हाजिरी दर्ज मिली। बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने मलेरिया कार्यालय में यह खेल पकड़ा। उन्होंने मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिए कि निरीक्षक का दो दिन का वेतन काटें और प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करें।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी गौरहाजिर मिला। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि किसी निरीक्षण में इन्हें उपस्थित नहीं पाया गया है। उसका भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। कार्यालय में मौजूद मलेरिया निरीक्षकों को फील्ड में जाने के निर्देश दिए। निरीक्षकों ने सरकारी वाहन न होने से फील्ड भ्रमण में आ रही समस्या रखी। डिप्टी सीएमओ ने संबंधित लिपिक को निर्देश दिए कि नियमानुसार इनकी समस्या का समाधान कराया जाए। विभाग में चर्चा है कि मलेरिया निरीक्षक जीशान अकसर लखनऊ में रहते हैं और उनकी हाजिरी यहां लग जाती है। डिप्टी सीएमओ ने भविष्य में ऐसी अनुशासनहीनता मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed