फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Major scam in the name of fitness: even unfit vehicles are getting cleared.

Moradabad News: फिटनेस के नाम पर बड़ा खेल, अनफिट वाहन भी हो जा रहे पास

Sat, 22 Aug 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Major scam in the name of fitness: even unfit vehicles are getting cleared.
मुरादाबाद। काॅमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच को शीघ्र और पारदर्शी बनाने के लिए जटपुरा में शुरू किए गए कोहली ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। काॅमर्शियल वाहनों में खामियां मिलने के बावजूद उनके फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं वाहन मालिकों ने निर्धारित शुल्क के अलावा फिटनेस के नाम पर 2700 से 4000 रुपये तक अतिरिक्त रकम लिए जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार, काॅमर्शियल एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) की फिटनेस फीस 908 रुपये और बस, ट्रक समेत अन्य की फिटनेस के लिए 1380 रुपये ऑनलाइन जमा किए जाते हैं। वाहन मालिकों का कहना है कि सरकारी फीस ऑनलाइन जमा करने के बाद भी एटीएस पर अतिरिक्त रकम लिया जा रहा है। उनका आरोप है कि ट्रक, बस, एलएमवी, टेंपो समेत अन्य काॅमर्शियल वाहनों के लिए 4000 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क देने पड़ते हैं। वहीं वाहन संख्या यूपी 21 डीटी 9342 को लेकर भी सवाल उठे हैं। वाहन के एक तरफ स्क्रैच लगने से हैंडल के पास का हिस्सा टेढ़ा हो गया था। इसके बावजूद वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

00
केस-1 : 4000 रुपये लेकर जारी किया फिटनेस
-बदायूं निवासी नवाजिश काॅमर्शियल वाहन की फिटनेस कराने जटपुरा एटीएस पहुंचे। उनका कहना है कि फिटनेस के नाम पर उनसे 4000 रुपये अतिरिक्त लिए गए। उन्होंने बताया कि वाहन सुबह से सेंटर पर खड़ा था और शाम करीब पांच बजे छोड़ा गया। नवाजिश का आरोप है कि सेंटर का चालक एक वाहन लेकर आ रहा था और इस दौरान मेरे वाहन को टक्कर लग गई। इसके बाद सेंटर की ओर से उन पर ही आरोप लगाते हुए 400 रुपये लिए गए। उनका कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
केस-2 : फिटनेस प्रक्रिया पूरी कराने का दिया अतिरिक्त 2700 रुपये
-बिलारी निवासी सौरभ गुप्ता चार पहिया वाहन की फिटनेस कराने कोहली एटीएस पहुंचे। उन्होंने बताया कि निर्धारित शुल्क के अलावा उनसे 2700 रुपये अतिरिक्त लिए गए। उन्होंने बताया कि फिटनेस प्रक्रिया पूरी कराने के लिए उन्हें अतिरिक्त रकम देनी पड़ी। बिना अतिरिक्त रकम दिए काम नहीं होता है।

00
केस -3 : गुफरान बोले, पैसे दिए बिना नहीं हुआ काम
-पाकबड़ा निवासी गुफरान काॅमर्शियल वाहन की फिटनेस कराने एटीएस पहुंचे। उनका कहना है कि पूछताछ के दौरान उन्हें बताया गया कि अतिरिक्त रकम दिए बिना काम नहीं होगा। गुफरान के मुताबिक, 3700 रुपये देने के बाद ही उनके वाहन की फिटनेस प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने परिवहन विभाग से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
00
वर्जन...
-इस मामले की जानकारी की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की ओर से इस तरह का काम किया गया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-अरुण कोहली, एटीएस पार्टनर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed