फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maid killed by retired information officer if she refused to walk at night in rampur

यूपी: नौकरानी ने रात में साथ चलने से किया इनकार तो रिटायर्ड अधिकारी ने सुबह गोली मारकर ली जान

Sun, 06 Dec 2020 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Dec 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Maid killed by retired information officer if she refused to walk at night in rampur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक नौकरानी ने रात में साथ चलने से इनकार किया तो गुस्साए रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी ने सवेरे नौकरानी के घर पहुंचकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसी  दौरान रिटायर्ड अधिकारी ने मृतका की बेटी को तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


दिव्यांग पति ने इस तरह बचाई जान
महिला के दिव्यांग पति ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी व अन्य परिजनों की जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।  स्वार थाना इलाके के छिद्दावाला गांव में रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी सोमपाल सिंह (64) अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी बेटे के साथ मायके में रहती हैं। रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी ने खाना बनाने व घरेलू कार्य करने के लिए गांव निवासी जगरेश सिंह की पत्नी हूरवती (40) को काम पर रखा था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात सोमपाल सिंह हूरवती के घर पहुंचे और उसे साथ ले जाने की जिद करने लगे। इस पर परिजनों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई तो वह चले गए।
विज्ञापन


सिर में मारी गोली
आरोप है कि शनिवार सुबह लगभग आठ बजे सोमपाल सिंह पुन: महिला के घर आए और बाहर खड़ी हूरवती से गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। महिला के विरोध करने पर सोमपाल सिंह कुछ देर बाद हाथ में तमंचा लेकर पहुंचे और हूरवती के सिर में गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हूरवती की 14 वर्षीय बेटी को भी तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद घर के अंदर जाकर तमंचा भरने लगे। यह देख मृतका के पति ने कमरा बंद कर अपनी व अन्य परिजनों की जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। कुछ देर बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। 

तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
मौके पर मौजूद परिजनों में चीख पुकार मची थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल आर.एस बघेल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी कर हत्यारोपी की तलाश की। बाद में पुलिस ने जंगल से हत्यारोपी सोमपाल सिंह को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी लेकर कोतवाली में हत्यारोपी से भी पूछताछ की। मृतका के पति जगरेश सिंह ने सोमपाल सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed