{"_id":"56f702004f1c1b7d30f15087","slug":"luxury-bus-with-chines-proofed-technology-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज तकनीक युक्त बस में जल्द करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज तकनीक युक्त बस में जल्द करें सफर
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
हाईटेक बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना शोर वाली बसें, आरामदायक सीटें और स्पीड भी अच्छी... अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा है तो सरकारी बसों का सफर भी अच्छा लगने लगेगा। दरअसल परिवहन विभाग बसों में चायनीज तकनीक इस्तेमाल करेगा। जिससे बस का लुक भी स्मार्ट होगा और सफर भी आरामदायक।
परिवहन विभाग कानपुर में केंद्रीय कार्यशाला बनाए जाने की तैयारी में है। महाराष्ट्र में चायनीज तकनीक वाली बसों का संचालन पहले से ही किया जा रहा है। पिछले दिनों सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ रोड ट्रांसपोर्ट पुणे में एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। सेमिनार में यूपी रोडवेज के प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार ने भी हिस्सा लिया था।
जहां बसों में इस्तेमाल की जा रही नई तकनीक पर चर्चा की गई। साथ ही रोडवेज बसों को और बेहतर बनाने पर मंथन किया गया। अब बसाें की बाडी चायनीज तकनीक से बनाई जाएगी। इस तकनीक का फायदा यात्रियों के साथ-साथ रोडवेज को भी होगा। सीटों और आरामदायक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं बसाें का वजन आठ टन के बजाए छह टन होगा। इससे डीजल और सीएनजी की खपत भी कम होगी। आरएम पीआर बेलवारियर ने बताया कि शासन स्तर पर बसाें को और बेहतर बनाने की कवायद चल रही है। ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। चायनीज तकनीक से जुड़ने की योजना इसका एक हिस्सा है।