फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lucky pulses...one who doesn't eat them is unlucky

Moradabad News: लक्की की दाल...जो न खाए सो अनलकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Lucky pulses...one who doesn't eat them is unlucky
मुरादाबाद। सुबह के 10 बज चुके हैं। पीलीकोठी के सामने वाली सड़क पर खासी चहल-पहल है। फर्राटा भरती गाड़ियां किसी भी तरह का व्यवधान नहीं चाहतीं, लेकिन चौराहे की एक दुकान के आगे लगी भीड़ उन्हें अपनी गति धीमी करने के लिए मजबूर कर रही है। यह लक्की दाल वाले की दुकान है। दुकान पर बकायदा एक बोर्ड लगा है- पीलीकोठी की सबसे पहली पुरानी दुकान, लक्की दाल वाले।
विज्ञापन


शहर में मूंग की दाल के कई ठिकाने हैं, लेकिन लक्की की दाल का स्वाद लोगों की जुबान पर कुछ ज्यादा ही चढ़ा हुआ है। दुकान के संचालक गौरव कश्यप कहते हैं, करीब 82 साल से उनकी पीढि़यां पीढ़ियां इस शहर के लोगों को मूंग की ऐसी दाल खिला रही हैं, जिसका स्वाद एक बार जबान पर चढ़ जाए तो फिर नहीं भूलता। गौरव कहते हैं, मेरे दादा ने 15-16 साल की उम्र में दाल का छोटा-सा ठेला लगाना शुरू किया था। तब इसका कोई नाम नहीं था। इसके बाद ताऊ और पिता ने इस कारोबार को संभाला। अब मैं 15 साल से शहर के लोगों को दाल खिला रहा रहूं।
विज्ञापन

गौरव का परिवार सुबह चार बजे से दाल बनाना शुरू करता है। धीमी आंच पर पकाई गई इस दाल को बनने में ढाई से तीन घंटे लग जाते हैं। 25 और 35 रुपये में मिलने वाली इस दाल का स्वाद लेने के लिए 200-250 लोग रोज यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव कहते हैं कि इनके यहां की दाल इसलिए मशहूर है क्योंकि इसे तैयार करने में घर पर हाथ से कूटे मसालों का उपयोग किया जाता है। साथ ही अमूल मक्खन, हींग, हरी चटनी, भुनी मिर्च और मठरी डाली जाती है। गौरव ने बताया कि शादी व पार्टी में मुरादाबाद से तो ऑर्डर आते ही हैं, वह गुजरात तक स्टॉल लगा चुके हैं। आजकल लोग सेहत को लेकर खासे सचेत हो गए हैं। इस लिहाज से शादी-ब्याह में सबसे ज्यादा भीड़ दाल के स्टॉल पर ही होती है। दाल के जायके के बारे में पूछने पर इनकी दुकान पर बाकायदा दोने की तली चाट रहीं हिंदू कॉलेज की छात्रा शर्मिष्ठा चहकते हुए कहती हैं- देखिए, लक्की की दाल का तो ऐसा कि जो न खाए सो अनलकी!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed