फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Low water pressure issue in Ward 9 of Kundarki.

Moradabad News: कुंदरकी के वार्ड नौ में जलापूर्ति में लो प्रेशर की समस्या

Sat, 18 Jul 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 18 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Low water pressure issue in Ward 9 of Kundarki.
कुंदरकी। नगर पंचायत कुंदरकी का वार्ड संख्या नौ का रकबा मोहल्ला कायस्थान पश्चिम में आता है जिसमें मुख्य रूप से सूफी जी वाली गली, टीला, नूरानी मस्जिद, प्राचीन कुआं, पीपल चौक का आंशिक भाग है। चार हजार से अधिक आबादी वाले इस वार्ड में पेयजल की आपूर्ति लो प्रेशर से आने, गड्ढा युक्त संकरी गलियां, प्राचीन कुएं की बदहाली, हैंडपंप से गंदा पानी आने, नई आबादी में विद्युतीकरण व सड़क निर्माण न होने और सफाई व्यवस्था को लेकर समस्याएं सामने आई हैं। सफाई कर्मियों की संख्या की कम होने से व्यवस्था प्रभावित होना बताई जा रही है। वहीं वार्ड में सभी वर्गों के लोग सौहार्द और भाईचारे के साथ रहते हैं।
विज्ञापन




वार्ड नौ अधिकांश घरों में जब पेयजल आपूर्ति आती है तो उसका प्रेशर कम होता है जिससे घरेलू जरूरी काम भी पूरे नहीं होते हैं और आपूर्ति चली जाती है, इसी वजह पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ता है जबकि टीले की आबादी में कहीं पर इंडिया मार्का हैंडपंप तक नहीं लगा है। जनहित को देखते हुए पेयजल की सप्लाई तेज प्रेशर के साथ सुचारु कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed