फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot

बिजली घर के कैशियर से पांच लाख लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
loot
बिलारी (मुरादाबाद)। हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र में जरगांव मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने बिजली घर के कैशियर से तमंचों के बल पर पांच लाख की नकदी से भरा बैग लूट लिया। घटना के समय बिजली कर्मी जरगांव से बिलारी जा रहे थे। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सरेशाम हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रमाीण उदय शंकर सिंह के मुताबिक बिलारी विद्युत उपखंड में आने वाले जरगांव विद्युत उपगृह पर टेक्नीशियन ग्रेड टू कम कैशियर के पद पर गौरव कुमार गौतम तैनात हैं। बृहस्पतिवार दोपहर जरगांव विद्युत उपगृह पर जरगांव और मुबारकपुर दोनों विद्युत उपगृहों का विद्युत वसूली शिविर लगा हुआ था। इन दिनों चल रही विद्युत विभाग की आसान किश्त योजना के तहत विद्युत शिविरों में अच्छी खासी रकम आ रही है। शिविर संपन्न होने के बाद कैशियर गौरव कुमार गौतम वसूली की रकम पांच लाख रुपये से भरा बैग लेकर बाइक से चले। उसके साथ जरगांव बिजलीघर पर तैनात विद्युत अवर अभियंता संजीव कुमार गुप्ता और मुबारकपुर बिजलीघर पर तैनात विद्युत अवर अभियंता योगेंद्र कुमार भी अपनी अलग अलग बाइकों से साथ आ रहे थे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में बिलारी जरगांव मार्ग पर नवैनी गद्दी गांव के मंदिर के निकट तीनों विद्युत कर्मियों के पहुंचने पर ट्रैक्टर से भरी एक ट्राली सड़क पर आ गई। दोनाें अवर अभियंताओं ने अपनी बाइक ट्राली से आगे निकाल लीं। इसी दौरान लगभग 15 मीटर पीछे कैशियर गौरव गौतम की बाइक रह गई। गौरव गौतम के अनुसार अचानक पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाश उसकी बाइक के पास आए और तमंचे तानकर बाइक रुकवा कर पहले तो चाभी अपने कब्जे में ली और उसके बाद पांच लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया। उसने जब शोर मचाना चाहा, तब तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी देने लगे। चाराें बाइक सवार उसकी बाइक को गिराकर वापस पीछे की ओर मुड़कर अपनी बाइकों से भाग गए।
विज्ञापन

जैसे ही आगे चल रहे दोनों अवर अभियंताओं को कैशियर के पीछे अचानक रुक जाने का शक हुआ तब वह अपनी बाइक लेकर वहीं पर पहुंच गए, तब कैशियर ने बताया कि चार बाइक सवार बदमाश उसका नकदी से भरा बैग छीनकर ले गए हैं। अवर अभियंता संजीव गुप्ता ने पहले तो 112 डायल पुलिस को सूचना दी। आईजी रमित शर्मा और एसएसपी अमित पाठक समेत अन्य अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए और पीड़ित से जानकारी ली। कैशियर की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय कैशियर रकम लेकर बिलारी लौट रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। केस दर्ज कर लिया गया है। एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
रमित शर्मा, आईजी मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed