फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot

चीनी मिल के जनरल मैनेजर को गोली मारकर कार लूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
loot
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मैनाठेर थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ बाईपास पर पुराना टोल प्लाजा के पास कार सवार बदमाशों ने लक्ष्मी जी चीनी मिल बिलारी के जनरल मैैनेजर करनजीत सिंह धारीवाल को गोली मार दी। घटना के समय जीएम बस से आ रही पत्नी को लेने जा रहे थे। बदमाश घायल मैनेजर की कार, नकदी समेत अन्य सामान भी लूटकर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले की तहसील पलिया कला के ग्राम ठाखा पकरिया निवासी करनजीत सिंह धारीवाल बिलारी की लक्ष्मीजी चीनी मिल में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। जीएम ने बताया कि शुक्रवार की रात को उनकी पत्नी मनप्रीत कौर बस से ग्राम पलिया से आ रही थीं। जिन्हें लेने के लिए वे मैनाठेर थाना क्षेत्र में बाईपास पर पुराना टोल प्लाजा के पास अपनी कार से जा रहे थे। शुक्रवार की देर रात करीब सवा बारह बजे बाईपास पर टोल प्लाजा से कुछ मीटर पहले ही उनकी कार को एक अन्य कार सवार ने ओवर टेक करके रुकवा लिया। उनकी कार के पीछे एक अन्य कार थी। इसलिए मैनेजर भाग नहीं सके। इसी दौरान आगे वाली कार में ड्राइवर साइड से एक बदमाश उतरा और उसने मैनेजर को कार के शीशे से पिस्तौल दिखाकर शीशा खोलने को कहा। शीशा खोलते ही बदमाश ने जनरल मैनेजर पर गोली चला दी। गोली जनरल मैनेजर के पैर में लगी। इसके बाद बदमाशों ने घायल मैनेजर को कार से उतार लिया। बदमाश मैनेजर के दो मोबाइल, 4900 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज और कार लूटकर पाकबड़ा की ओर भाग गए। सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल मैनेजर को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, कुछ घंटे के बाद मैनेजर को छुट्टी दे दी गई। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि जीएम की तहरीर पर मैनाठेर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed