फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok Sabha Election BJP candidate Sarvesh Singh and SP MP Dr ST Hasan face to face for third time on Moradabad

UP: भाजपा ने चौथी बार लगाया इन पर दांव, इस सीट पर सपा के सांसद से तीसरी बार आमना-सामना; जबरदस्त होगी टक्कर

Tue, 26 Mar 2024 10:20 AM IST
शाहरुख खान जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Mar 2024 10:20 AM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह और सपा सांसद डॉ. एसटी हसन तीसरी बार आमने-सामने होंगे। दोनों के बीच 2014 और 2019 में भी टक्कर हो चुकी है। एक बार डॉ. एसटी हसन और एक बार सर्वेश सिंह को जीत मिल चुकी है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election BJP candidate Sarvesh Singh and SP MP Dr ST Hasan face to face for third time on Moradabad
Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। इसकी वजह है कि तीसरी बार भाजपा से सर्वेश सिंह और सपा से डॉ. एसटी हसन आमने-सामने हैं। इससे पहले भी दोनों के बीच 2014 और 2019 में टक्कर हो चुकी है। जिसमें एक बार सर्वेश सिंह और एक बार डॉ. एस टी हसन को जीत मिली थी।
विज्ञापन


मुरादाबाद के फैजगंज निवासी डॉ. एसटी हसन ने 2006 में सपा के टिकट पर महानगर में मेयर का चुनाव लड़ा था। जिसमें उनका मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी बीना अग्रवाल से हुआ था। इस चुनाव में डॉ. एसटी हसन की जीत हुई थी। 2009 में उन्होंने सपा को छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया था। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद वह समाजवादी पार्टी में वापस आ गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें मुरादाबाद लोकसभा सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा था, लेकिन वो भाजपा के सर्वेश सिंह से चुनाव हार गए थे। 2019 में उन्होंने सर्वेश सिंह को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी सर्वेश सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर 1991 से लेकर 2007 तक लगातार विधायक रहे। 2007 के विधान सभा चुनाव में वह बसपा के प्रत्याशी विजय यादव से हार गए थे। 2012 के विधान सभा चुनाव में सर्वेश सिंह ने फिर से सीट पर कब्जा कर लिया था। 

भाजपा ने 2014 में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सर्वेश सिंह को टिकट दिया था। इस चुनाव में सर्वेश सिंह और सपा के डॉ. एसटी हसन के बीच मुकाबला हुआ था। जिसमें सर्वेश सिंह को सफलता मिली थी। 2019 में फिर से भाजपा ने सर्वेश सिंह और सपा ने डॉ. एसटी हसन को मैदान में उतारा था। 

 

इस चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन में लड़ी थी। जिसमें डॉ. एसटी हसन सर्वेश सिंह को हराकर संसद पहुंचे थे। तीसरी बार सर्वेश सिंह और डॉ. एस टी हसन फिर आमने सामने हैं। हालांकि लंबे समय से जनता के बीच चर्चा थी कि भाजपा सर्वेश सिंह और सपा डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी बनाएगी। लेकिन दोनों ही पार्टी प्रत्याशी घोषित करने में देर कर रही थीं। 

 

रविवार को दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इस बार सपा का गठबंधन कांग्रेस के साथ है जबकि बसपा ने ठाकुरद्वारा नगर पालिका के अध्यक्ष इरफान सैफी को प्रत्याशी बनाकर चुनाव में रोमांच बढ़ा दिया है। 

 

इस बार मुरादाबाद लोकसभा सभा सीट पर मुकाबला जबरदस्त होने की उम्मीद है। सपा के सामने सीट बचाने की चुनौती है तो भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के गृह जनपद की सीट पर जीत दर्ज करना चाहेगी।

2014 लोकसभा के परिणाम
पार्टी   प्रत्याशी वोट
भाजपा सर्वेश सिंह 485224
सपा डॉ. एसटी हसन 397720
बसपा हाजी याकूब कुरैशी 160945
कांग्रेस बेगम नूर बानो 19732

2019 लोकसभा के परिणाम
पार्टी प्रत्याशी वोट
सपा डॉ. एसटी हसन 649538
भाजपा सर्वेश सिंह 551416
कांग्रेस इमरान प्रताप गढ़ी 59198

                       
           
           

भाजपा ने चौथी बार सर्वेश सिंह को बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने मुरादाबाद लोकसभा सीट पर चौथी बार सर्वेश सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले सर्वेश सिंह 2009, 2014 और 2019 प्रत्याशी रहे हैं। 2014 के चुनाव में सर्वेश सिंह को जीत मिली थी जबकि 2009 में वह कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व क्रिकेट मोहम्मद अजहरउद्दीन से चुनाव हार गए थे। इस चुनाव में मोहम्मद अजहरउद्दीन को 301283 वोट मिले थे जबकि सर्वेश सिंह को 252176 वोट मिले थे। 2014 में सर्वेश सिंह ने जीत दर्ज की थी जबकि 2019 में वह डॉ. एसटी हसन से हार गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed