फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   location not found of two brothers

घर के बाहर खेल रहे दो भाई लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
location not found of two brothers
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र से दो सगे भाई घर के बाहर खेलते समय लापता हो गए। मां ने फैक्टरी गार्ड और सुपरवाइजर पर बच्चों को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मझोला के लाकड़ी फाजलपुर में किराये के मकान में रहने वाली राज कुमारी पत्नी राजा राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कूड़ा बीन कर गुजर बसर करती है। 21 जुलाई को उसके बेटे शिवम (08) और करन (7) कूड़ा बीनने गए थे। इसी दौरान फैक्टरी के गार्ड और सुपरवाइजर ने दोनों बच्चों को पकड़कर पीटा था। बच्चों पर चोरी का आरोप लगाया था। दोनों बच्चे रोते बिलखते घर पहुंचे थे। 24 जुलाई को दोनों बच्चे खेलने घर से बाहर गए थे इसके बाद से गायब हैं। महिला ने शक जताया है कि फैक्टरी के गार्ड और सुपरवाइजर ने शिवम और करन को कहीं गायब कर दिया है। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed