{"_id":"66cfd2a19be0b029b90f942a","slug":"llb-admission-in-kgk-college-from-2nd-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-467484-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: केजीके कॉलेज में एलएलबी के दाखिले दो से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: केजीके कॉलेज में एलएलबी के दाखिले दो से
विज्ञापन
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज के विधि संकाय के एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश दो सितंबर से शुरू होंगे। बुधवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट के अनुसार तीन सितंबर तक ही दाखिले होंगे।
कॉलेज में करीब 330 सौ सीटों पर दाखिले के लिए करीब आठ सौ विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। कॉलेज में मुख्य सीट 300 हैं, जबकि 30 सीटें ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। कॉलेज में दाखिले के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्तर पर हुई परीक्षा में मिली रैंक जरूरी है।
प्रवेश समिति संयोजक प्रो. गुरमीत सिंह के अनुसार विद्यार्थी सुबह दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक दाखिला ले सकते हैं। मेरिट सूची में चयनित छात्रों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र विधि प्रवेश समिति के समक्ष मूल रूप से प्रस्तुत करने होंगे। प्रमाणपत्रों में कमी पाए जाने पर छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जाली प्रमाणपत्र पाए जाने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अभी तक दिव्यांग वर्ग में एक आवेदन और अनुसूचित जनजाति वर्ग में एक आवेदन आया है।
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रमाणपत्र
- काॅलेज फार्म की हार्डकॉपी और विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी
- एलएलबी प्रवेश परीक्षा के परिणाम की छायाप्रति
- हाईस्कूल, इंटर व स्नातक के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति
- अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्र यदि हों तो उसकी मूलप्रति एवं छायाप्रति
- वेटेज क्लेम के छात्रों को अपना प्रमाणपत्र मूलरूप से दिखाना होगा
- गैप होने पर प्राचार्य केजीके काॅलेज मुरादाबाद के नाम शपथपत्र
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति एवं मूलप्रति
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत ही मान्य होगा, जो एक सितंबर 2023 के बाद जारी होना चाहिए
- आधार कार्ड की छायाप्रति
- फीस प्रवेश के समय ही जमा करनी अनिवार्य है, नहीं तो प्रवेश निरस्त माना जाएगा
-- -- -- -- -- -- --
चार सितंबर को शेष सीटों पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। फार्म को दो सेट में लाना होगा एवं प्रवेश के समय छात्र को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। संबंधित छात्र यदि निर्धारित तारीखों पर प्रवेश नहीं लेता है तो उसके प्रवेश पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। यदि किसी छात्र-छात्रा को मेरिट सूची संबंधित कोई आपत्ति है तो वह दो सितंबर को दोपहर 12 बजे तक विधि प्रवेश समिति के समक्ष लिखित कर सकता है। - प्रो. गुरमीत सिंह, संयोजक, विधि प्रवेश समिति, केजीके कॉलेज