{"_id":"5fa969a20be57025e541927e","slug":"link-express-will-run-from-november-12-trains-will-not-stop-at-these-22-stations-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 नवंबर से चलेगी लिंक एक्सप्रेस, इन 22 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 नवंबर से चलेगी लिंक एक्सप्रेस, इन 22 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन
Mon, 09 Nov 2020 09:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
देहरादून से प्रयागराज के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस 12 नवंबर से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन देहरादून से चलकर हरिद्वार, लक्सर, मुरादाबाद, चंदौसी, हरदुआगंज और अलीगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाएगी।
विज्ञापन
इस बार रेलवे इस ट्रेन को फेस्टिवल स्पेशल बनाकर चला रहा है। इसी के तहत ट्रेन के ठहराव भी कम किए गए हैं, कुल मिलाकर 22 स्टेशनों पर लिंक एक्सप्रेस फिलहाल नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक लोड को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने इस रूट पर ट्रेन के परिचालन को मंजूरी दी है। हालांकि 11 नवंबर को प्रयागराज से रात नौ बजे 04113 नंबर से इसका परिचालन शुरू होगा लेकिन मुरादाबाद मंडल से यह ट्रेन 04114 नंबर से 12 नवंबर को शुरू होगी।
विज्ञापन
इस प्रकार एक जोड़े के रूप में यह ट्रेन 862 किमी की दूरी 17 घंटे 10 मिनट में तय करेगी। देहरादून से यह ट्रेन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। जबकि प्रयागराज से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
इस ट्रेन में छह स्लीपर, तीन तृतीय एसी, एक प्रथम एसी और तीन जनरल कोच लगाए जाएंगे। एसीएम नरेश सिंह ने बताया कि ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी और 10 दिसंबर तक इसका परिचालन किया जाएगा।
इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी लिंक एक्सप्रेस
मुरादाबाद मंडल के चंदोक, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, राजा का सहसपुर, बहजोई, बबराला और राजघाट समेत हाथरस, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, भरथना, फफूंद, पनकी, खागा, सिराथू, सुजातपुर, भरवारी, मनोहरगंज और सूबेदार गंज रेलवे स्टेशनों पर फिलहाल लिंक एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होगा। रेलवे ने इन स्टेशनों से यात्रियों की संख्या बेहद कम होने के कारण ठहराव हटाया है।