{"_id":"592dcd884f1c1ba915bdccc5","slug":"link-express-and-goods-train-opposite-on-one-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी में आमने-सामने आईं लिंक एक्सप्रेस और मालगाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी में आमने-सामने आईं लिंक एक्सप्रेस और मालगाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 31 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
train accdient
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद चंदौसी रेल मार्ग पर राजा का सहसपुर रेलवे स्टेशन के क्रासिंग के पास मंगलवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। लिंक एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आमने सामने आ गईं। एक ही ट्रैक पर मालगाड़ी लिंक एक्सप्रेस देख राहगीर शोर मचाने लगे।
जिस पर ड्राइवरों ने सूझबूझ दिखाते हुए ढाई सौ मीटर पहले ही ट्रेन रोक दिया। मालगाड़ी को बैक कर ट्रैक खाली किया गया। इसके बाद लिंक एक्सप्रेस आगे के लिए रवाना की गई। राजा का सहसपुर रेलवे स्टेशन से मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे मुरादाबाद की ओर से पेट्रोलियम पदार्थ भरी टैंकर वाली मालगाड़ी आई और चंदौसी की ओर निकल गई।
इस दौरान चंदौसी की ओर से लिंक एक्सप्रेस भी उसी लाइन पर आने लगी, जिस पर मालगाड़ी आ रही थी। एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेनों को आता देख फाटक पर खड़े लोग शोर मचाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक लिंक एक्सप्रेस के ड्राइवर ने आउटर से पहले ही ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन
मालगाड़ी के ड्राइवर ने भी ओवरब्रिज के नीचे रेलवे फाटक के आगे निकलते ही मालगाड़ी रोक दी। इस दौरान दोनाें के बीच लगभग करीब 250 मीटर की दूरी बची थी। लिंक एक्सप्रेस के ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
लाइन नंबर एक पर खड़ी मालगाड़ी को सहसपुर जंक्शन की ओर बैक किया गया। इसके बाद तीन नंबर लाइन से लिंक एक्सप्रेस को मुरादाबाद की ओर निकाला गया। इस बीच संभल की ओर से आने वाली डीएमयू ट्रेन भी कुछ देर के लिए सहसपुर आउटर पर रोक दिया गया।
लिंक एक्सप्रेस के जाने के बाद डीएमयू ट्रेन को मुरादाबाद के लिए रवाना किया गया। रेलवे की इस लापरवाही पर गुस्साए लोगों ने फाटक पर जमा होकर रेलवे के अधिकारियाें के खिलाफ प्रदर्शन किया।