फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lime applied to a passenger in a train after being a cook

रसोइया बनकर ट्रेन में यात्री को लगाया चूना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Lime applied to a passenger in a train after being a cook
मुरादाबाद। श्रमजीवी एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक ठग ने रसोइया बनकर यात्री को चूना लगा दिया। दरअसल वह ठग ट्रेन के कोच में पेंट्री कर्मियों की पोशाक पहने घूम रहा था और यात्रियों से खाने का आर्डर मांग रहा था। चकमें में आकर एक यात्री ने खाना आर्डर किया और दो हजार रुपये का नोट दिया। काफी देर तक भी जब वह खाना लेकर नहीं लौटा तो यात्री ने पेंट्री कार में चेक किया। यात्री ने पूछताछ की और उस शख्स की पहचान बताई तो पता चला कि ऐसा कोई कर्मचारी पेंट्रीकार में काम नहीं करता। इस पर यात्री ने तुरंत रेलवे की हेल्पलाइन पर कॉल की और घटना की जानकारी दी। सूचना कंट्रोल पर आने के बाद आरपीएफ की टीम ने दिल्ली स्टाफ को जानकारी दी और मामला दर्ज कराया। हालांकि ठग फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed