फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard spotted in a field in Kanth's Pathangi; farmers fled to save their lives.

Moradabad News: कांठ के पाठंगी में खेत पर दिखा तेंदुआ, किसानों ने भागकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in a field in Kanth's Pathangi; farmers fled to save their lives.
कांठ। गांव पाठंगी में एक खेत से दूसरे खेत में जा रहे तेंदुए को देखकर किसानों के होश उड़ गए। किसानों ने भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने इसकी सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांठ तहसील क्षेत्र में हर-रोज कहीं-न-कहीं तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है। सोमवार की सुबह कांठ तहसील क्षेत्र के गांव पाठंगी निवासी रवीश कुमार एक अन्य के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर जा रहे थे। तभी दोनों ने एक तेंदुआ को बराबर के खेत से निकलकर दूसरे खेत में जाते देखा। तेंदुए को देखर दोनों के होश उड़ गए। दोनों दौड़कर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को तेंदुआ होने की बात बताई। जिस पर कई ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए की तलाश भी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों कहना है कि पिछले दिनों पास के ही गांव भरतपुर में तेंदुए ने हमला कर निर्वेश देवी को घायल कर दिया था, हमले के 36 घंटे के बाद वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पकड़ा भी था। सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, हरपाल सिंह यादव, विजयपाल सिंह यादव, रामनाथ सिंह, मोहम्मद उमर, ओमपाल सिंह, यादराम सिंह, खचेडू सिंह, रामधन सिंह, कृपाल सिंह, राहुल सिंह आदि ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

--
वन टीम ने दो स्थानों पर किया निरीक्षण
कांठ। वन विभाग की टीम ने कांठ नगर में श्मशान घाट से आगे तीन तेंदुए दिखाई देने पर सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वन दरोगा राजेंद्र सिंह ने किसानों को जागरूक किया। यहां अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा जिलाध्यक्ष भानु बिश्नोई, ओमराज सिंह, हिमांशु, शौर्य बिश्नोई, यश, अमन बिश्नोई, वीर सिंह, अर्जुन बिश्नोई, केशव, निपेंद्र बिश्नोई, महेंद्र, सुनील बिश्नोई, सुशील बिश्नोई, अजयवीर सिंह आदि ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की। वहीं वन टीम ने छजलैट के गांव लदावली में भी उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां रविवार को तेंदुए दिखाई दिया था। यहां भी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-- कांठ और छजलैट सात स्थानों पर लगे हैं पिंजरे
कांठ। क्षेत्र में लगातार दिखाई दे रहे तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कांठ के गांव सलेमपुर, पाइंदापुर, कासमपुर, भरतपुर और छजलैट के दयानाथपुर, शाहपुर अब्दुलबारी, समंदपुर बुनियादपुर में भी तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हुए हैं। जिनकी विभागीय टीम के द्वारा प्रतिदिन निगरानी भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed