फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard on the prowl from officers' desks to Parliament... yet remains elusive.

Moradabad News: अफसरों की मेजों से लेकर संसद तक दाैड़ रहा तेंदुआ... पकड़ से फिर भी बाहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Leopard on the prowl from officers' desks to Parliament... yet remains elusive.
मुरादाबाद। जिले में तेंदुए के हमले में किसी की जान जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। गांव लालापुर पीपलसाना से पहले भी ऐसे मामले हो चुके हैं। जिसे लेकर जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय बैठकों से लेकर संसद तक मुद्दा उठाते रहे हैं। लोगों को तेंदुओं के आतंक से निजात के लिए जनप्रतिनिधियों के पत्र अफसरों की मेजों से लेकर संसद तक दाैड़े हैं लेकिन तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

तीन अगस्त को ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना में तेंदुए ने गन्ने के खेत में काम कर रहीं संतोष देवी पर हमला कर दिया था। इस हमले में महिला की जान चली गई। इसके बाद से लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई। पिछले सात दिनों में तेंदुए ने कई पशुओं को अपना शिकार बना लिया हैै। ग्रामीणों में खाैफ इतना है कि लोग अकेले खेतों पर जाने से बचने लगे हैं। रात-रातभर लोग जाग रहे हैं। इससे पहले भी तेंदुओं के हमले की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

जिले में तेंदुओं के आतंक का मुद्दा दिल्ली और लखनऊ के सदन में भी उठ चुका है। सपा सांसद रुचिवीरा इस मुद्दे को संसद में पहले भी उठा चुकी हैं। वहीं पार्टी स्तर से विधानसभा में भी इस मुद्दे को रखा जा चुका है। इसके अलावा जिला स्तरीय होने वाली दिशा, दृष्टि, जिला पंचायत बोर्ड की बैठकों में तेंदुओं का मुद्दा उठता रहा है। यही नहीं जिले के आला अफसरों से भी मिलकर तेंदुओं को पकड़वाने की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन वन विभाग तेंदुओं को पकड़ने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाता है। लोगाें पर हमला होने या उनकी शिकायतों पर ही पिंजरे लगाए जाते हैं।
00
- ठाकुरद्वारा का क्षेत्र जंगल से मिला हुआ है। साथ ही गन्ना बेल्ट है। इसलिए इलाके में तेंदुओं का आतंक है। इस संबंध में डीएफओ से कई बार बात की जा चुकी है। डीएम को भी इस समस्या से अवगत कराया गया है। - नवाब जान, सपा विधायक, ठाकुरद्वारा
00
- देहात विधानसभा क्षेत्र में तीन चार महीने पहले शाहपुर में तेंदुए दिखाई दिए थे। क्षेत्र के लोगों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई थी। फिलहाल अभी देहात क्षेत्र में तेंदुओं के हमले जैसी बात सामने नहीं आई है। - नासिर कुरैशी, सपा विधायक, मुरादाबाद देहात
00
- मैंने पहले भी सदन में तेंदुओं के हमले का मुद्दा रखा था। सरकार को कुछ ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि तेंदुओं को पकड़कर उन्हें प्राकृतिक वन्य क्षेत्र में छोड़ा जा सके। इस मुद्दे को फिर से सदन में उठाया जाएगा। - रुचिवीरा, सपा सांसद, मुरादाबाद
00
- तेंदुओं और बंदरों की समस्या कई जिलों की है। इसे देखते हुए हमारी पार्टी ने विधानसभा में इस मुद्दे को रखा था। यह जनता से सीधा जुड़ा मुद्दा है। इस पर सरकार को कुछ करना चाहिए। तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दाैरा किया जा रहा है। - कमाल अख्तर, सपा विधायक कांठ

00
- तेंदुओं का आतंक बढ़ने लगा है। एक तेंदुआ हरथला तक पहुंच गया था। तेंदुओं को पकड़ने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। - रितेश गुप्ता, भाजपा विधायक मुरादाबाद नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed