फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard attacked two people in Thakurdwara for the second consecutive day, villagers are terrified

Leopard attack: ठाकुरद्वारा में लगातार दूसरे दिन तेंदुए ने दो लोगों पर किया हमला, ग्रामीणों में मची है दहशत

Sun, 20 Oct 2024 05:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 05:50 PM IST
सार

ठाकुरद्वारा में तेंदुए ने एक घंटे के भीतर दो गांवों में किशोर और युवक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने हमले वाले स्थान पर पिंजरा लगाया है, लेकिन तेंदुआ अब तक पकड़ा नहीं गया है। 

विज्ञापन
Leopard attacked two people in Thakurdwara for the second consecutive day, villagers are terrified
तेंदुए के हमले में जख्मी युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाकुरद्वारा में शनिवार को तेंदुए ने एक घंटे के भीतर दो गांव में खेतों में काम कर रहे है किशोर और युवक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने तेंदुओं को भगाया। तेंदुए के हमलों के बाद ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर वन विभाग ने क्षेत्रों में जाकर तेंदुए की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन


विभाग ने शरीफनगर में हमले वाले स्थान पर पिंजरा लगा दिया है। 30 घंटे में तेंदुए के हमले की चार घटनाएं हो चुकी हैं। शनिवार को शाम करीब पांच बजे गांव शेरपुर बहलीन निवासी लोकेश (25) गांव के ज्ञान सिंह के खेत में मजदूरी पर धान काट रहा था। तभी अचानक तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


लोकेश के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे उसके पिता राजेंद्र सिंह, मां रामवती और गांव के ओम प्रकाश सिंह मौके पर आ गए। उन्होंने तेंदुए को भगाया। कुछ देर बाद ही तेंदुआ फिर आ गया तो सचेत ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से उसे को घेरने की कोशिश की लेकिन वह गन्ने के खेत में छिप गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से एक घंटे पहले गांव राजूपुर कला में सागर कुमार (14) अपने परिवार के साथ खेत में काम करने गया था। अचानक उसे पर तेंदुए हमला बोल दिया। उसे घायल कर दिया। उसकी चीख़ पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने आकर उसे बचाया। घायलों का नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया।

शुक्रवार को तेंदुए भायपुर में हमला कर खेत में काम कर रही महिला अखिलेश रानी को घायल कर दिया था। जबकि शुक्रवार को शाम छह बजे शरीफनगर निवासी किसान सोमपाल सिंह को खेत में काम करते समय हमला कर घायल कर दिया था। 

वन विभाग की टीम ने तेंदुए पकड़ने के लिए शरीफ नगर में घटना स्थल वाले चामुंडा मंदिर के पास पिंजरा लगाया है। वन दरोगा पीयूष जोशी और केपी सिंह ने बताया कि शरीफ नगर में लगाए गए पिंजरे में बकरी को बांधा गया है। 

तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में अकेले न जाने की सलाह

शरीफ नगर में वन विभाग ने किसानों के साथ बैठक की। वन विभाग ने तेंदुए के हमले से बचाव के तरीके बताए। वन विभाग के पीयूष जोशी ने कहा कि तेंदुए से प्रभावित वाले क्षेत्रों में अकेले न जाएं। समूह में जाएं। शोर मचाकर और पटाखे छोड़कर तेंदुए को भगाया जा सकता है। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद इल्यास व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

तेंदुए की गतिविधियों से धान की कटाई प्रभावित 

तेंदुए की बढ़ती घटनाओं से क्षेत्र में डर का माहौल है। इस समय धान की कटाई का काम चल रहा है। लेकिन तेंदुए से प्रभावित क्षेत्रों में उसकी बढ़ती गतिविधियों के कारण किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। इससे धान की कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस समय पर मधुपुरी, पाडला, बहादुरनगर, दुल्हापुर आदि 20 गांव में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। रोजाना कहीं न कहीं से तेंदुए के हमले की सूचना मिल जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed