{"_id":"68dd979946a2c1a6730ab13d","slug":"leopard-again-appeared-in-ratanpur-kalan-causing-panic-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-742938-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रतनपुर कलां में फिर आया तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रतनपुर कलां में फिर आया तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
पाकबड़ा। रतनपुर कलां गांव के बाहर कब्रिस्तान में बुधवार को एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ को देखते ही बच्चे भागकर घरों में दुबक गए। गांव के लोग लाठी डंडे लेकर तेंदुआ को भगाने के लिए निकले लेकिन वह कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया।
रतनपुर के ग्रामीणों ने तेंदुआ के बारे में प्रधान के पति नजाकत अली को जानकारी दी। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी। इस पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कब्रिस्तान का निरीक्षण किया और वहां कब्रों पर बने तेंदुए के पंजों के निशान की तस्वीरें लीं। फुट प्रिंट से तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हो गई।
टीम ने ग्रामीणों को सचेत रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी। अभी कुछ दिन पहले वन विभाग ने ग्रोथ सेंटर पॉकेट बी में एक तेंदुए को पिंजरे में कैद किया था। तेंदुए के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन
अब दोबारा तेंदुए के दिखाई देने से रतनपुर कलां व आसपास के गांवों में डर का माहौल है। ग्रामीण वन विभाग से जल्द इस तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि तेंदुआ आबादी के इतने नजदीक क्यों आ रहा है। अधिकतर हिंसक तेंदुआ ही गांव की तरफ हमला करने के लिए आते हैं। संवाद