फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   leg colour blue it means cock have ill

पैर का रंग नीला तो समझो मुर्गा बीमार है

Sun, 23 Oct 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
leg colour blue it means cock have ill
मुर्गा
अगर मुर्गे या मुर्गी के पैर का रंग नीला पड़ने लगे, उसमें सर्दी जुकाम के लक्षण नजर आते हैं। या आंखों से पानी और हरे रंग का दस्त होता है तो सावधान हो जाइये। इन लक्षणों का मतलब है कि मुर्गा बीमार है।
विज्ञापन


अगर आप बाजार में मुर्गा खरीदने जा रहे हैं तो बीमार मुर्गों के इन लक्षणों पर जरूर ध्यान दें। कहीं ऐसा ना हो जाए आप बाजार से बर्ड फ्लू के शिकार मुर्गा घर ले आए और लेने के देने पड़ जाए। बर्ड फ्लूूू ने दिल्ली में दस्तक दे दी है।
विज्ञापन


इसका असर मुर्गे के कारोबार पर दिखने लगा है। कारोबार में गिरावट आने लगी है। बर्ड फ्लू के डर से पोल्ट्री फार्म वालों ने चूजे के लिए नए आर्डर देने बंद कर दिया हैै। क्योंकि शहर में आने वाले चूजे या मुर्गे हरियाणा और पंजाब से आते हैं। जो दिल्ली के रास्ते ही मुरादाबाद पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐेसे में इस संक्रामक बीमारी के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। यही वजह है कि शहर में बिकने वाले मुर्गों को खरीदने में सावधानी बरतने की जरूरत है। खरीदने से पहले बीमार मुर्गों और मुर्गियों के लक्षण पर जरूर ध्यान दें। 


सीबीओ डा. तिलक सिंह का कहना है कि बर्ड फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। एहतियात बरतने से बर्ड फ्लू के फैलाव को रोका जा सकता है। खरीदने से पहले मुर्गों की स्थिति को जरूर जान ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed