फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lavish and Tooba ran fastest in district level competition

Moradabad News: जनपद स्तर प्रतियोगिता में सबसे तेज दौड़े लविश और तूबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Lavish and Tooba ran fastest in district level competition
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 23वीं वाहिनी पीएसी के परेड मैदान में किया गया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांधा। सभी खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन

23वीं वाहिनी पीएसी मैदान में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों और शिक्षकों को खेल भावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया गया। आंजनेय कुमार सिंह ने बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई। इसमें प्राथमिक विद्यालय समाथल की तूबा को पहला स्थान मिला। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लोधीपुर की तमन्ना को दूसरा और ठाकुरद्वारा की अर्चना को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को मंडलायुक्त ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की खो खो में प्राथमिक विद्यालय सीकरी व बालिका कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय दोलारी ने प्रथम स्थान प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बुद्धप्रिय सिंह ने कहा की स्वस्थ रहने के लिए खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर बेहतर जीवन जीने का प्रयास करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने प्रतियोगिताओं के विषय में प्रकाश डाला। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ोदा के क्षेत्रीय प्रबंधक शमशाद, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश कुमार, मूंढापांडे उदयवीर सिंह, छजलैट मोहित कुमार व मुरादाबाद ग्रामीण शिवम गुप्ता रहे। जिला व्यायाम शिक्षक गंगासरन व शिक्षिका वर्षा भटनागर की देखरेख में पहले दिन की प्रतियोगिता संपन्न हुई।
विज्ञापन


यह रहे विजेता
100 मीटर में विशाखा को पहला, गुलशिफा को दूसरा, 200 मीटर में प्रिय प्रथम व शिवानी द्वितीय रहीं। 400 मीटर में विशाखा व अल्फिजा ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में लविश व राजा ने जीत दर्ज की। 100 मीटर में वसीम व अंकुर, 200 मीटर में इमरान व अंकुर 400 मीटर में अरमान व अंकुर विजेता रहे। वहीं लंबी कूद में अनस व जुनेद को पहला और दूसरा स्थान मिला। जूनियर स्तर की बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में महिमा व सना, 200 मीटर में सना व कामिनी, 400 मीटर में कल्पना व कविता क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहीं। गोला फेंक में गुलफ्शा व सुधा सैनी, चक्का फेंक में अंश फहीम व गुलफ्शा, लंबी कूद में महिमा चौधरी व मेहनाज ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में फैसल व शिवा, 200 मीटर में फैसल व बजीर्रहमान, गोला फेंक में बॉबी व शिवा, चक्का फेंक में शिवा व निखिल क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article