फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lao grab the tendue first, then get up and let the body

Moradabad News: पहले तेंदुए को पकड़कर लाओ, फिर उठने देंगे शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lao grab the tendue first, then get up and let the body
मुरादाबाद। तेंदुए के हमले में महिला की जान गई तो लोग भड़क गए। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने शव ले जाने का विरोध शुरू कर दिया। उन्हें साफ लहजे में कहा कि पहले तेंदुए को पकड़ कर लाओ। इसके बाद ही शव उठने देंगे। करीब दो घंटे तक लोग हंगामा करते रहे। पिंजरा लगाने और परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में महिला की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस पिकअप वाहन में शव लेकर जा रही थी लेकिन लोगों ने शव गांव में उतार लिया और हंगामा शुरू कर दिया। लालापुर पीपलसाना निवासी हर्ष विश्नोई ने बताया कि कई बार जंगल में तेंदुआ देखा गया। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई लेकिन वन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया और पिंजरा नहीं लगाया है। बृजेश कुमार का कहना है कि आस-पड़ोस के कई गांवों में तेंदुए की दहशत है। राजेश, भीम सिंह और राहुल का कहना है कि लोग खेतों में काम करने के लिए झुंड बनाकर जाते हैं और लाठी-डंडे साथ लेकर जाते हैं।
विज्ञापन

रामगंगा किनारे है लालापुर पीपलसाना गांव
ठाकुरद्वारा। गांव लालापुर पीपलसाना के जंगल में करीब 10 साल पहले तेंदुए का शव मिला था। गांव के बालेश कुमार ने बताया कि यह गांव रामगंगा नदी के किनारे स्थित है और पास में घने जंगल हैं। इसलिए यहां पर कई तेंदुए घूमते रहते हैं। गांव में आकर कुत्तों को उठा कर ले जाते हैं। छुट्टा पशुओं का जंगल में शिकार करते रहते हैं लेकिन तेंदुए के हमले में गांव की किसी महिला की मौत की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed