फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Land in the metropolis is set to become costlier from September 1st.

Moradabad News: महानगर में एक सितंबर से महंगी होने जा रही जमीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Land in the metropolis is set to become costlier from September 1st.
मुरादाबाद। सितंबर माह से महानगर में जमीन की कीमतें बढ़ जाएंगी। प्रशासन सर्किल रेट में बदलाव की तैयारी कर रहा है। कलेक्टर रेट लिस्ट पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। शहर में जमीनों की कीमतों में 10 से 15 फीसदी तक की वृद्धि हो सकती है। सर्किल रेट की नई दरें एक सितंबर से लागू होंगी।
विज्ञापन

पहले प्रस्तावित सर्किल रेट तय किए जाएंगे। जिले के सभी क्षेत्रों में जमीन की कीमतों की कहां और कितनी बढ़ोतरी करनी है, इस प्रस्ताव का एसडीएम और सब रजिस्ट्रार परीक्षण करेंगे। तहसीलाें से गाटा संख्या सूची मांगी गई है। सूची में स्पष्ट किया जाएगा कि कौन सी गाटा संख्या कहां है और किस मार्ग पर है। वह संख्या आबादी के पास है या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि तहसील स्तर पर गाटा संख्या का सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद लेखपालों द्वारा गाटा संख्या उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की योजना है कि करीब 10 से 15 फीसदी कीमतें बढ़ाकर इसे प्रस्तावित किया जाए। दस अगस्त को प्रस्तावित सर्किल रेट जारी कर दिया जाएगा। जिस पर आपत्तियां ली जाएंगी। यह आपत्ति तहसीलदार, सब रजिस्ट्रार, एडीएम एफआर, एआईजी स्टांप के यहां पर दर्ज करवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
- सर्किल रेट में बदलाव किया जाएगा। 10 अगस्त तक प्रस्तावित सर्किल रेट जारी कर दिया जाएगा। जिसपर आईं आपत्तियाें का निस्तारण करने के बाद नया सर्किल रेट एक सितंबर से लागू कर दिया जाएगा। सर्किल रेट में 10 से 15 प्रतिशत की वृदिध हो सकती है। - ममता मालवीय, एडीएम वित्त एवं राजस्व
00
तीन तहसीलों में गाटों का सर्वे पूरा, सदर पिछड़ा
मुरादाबाद। प्रस्तावित सर्किल रेट तैयार करने के लिए तहसीलों में गाटा संख्या का सर्वे किया जा रहा है। कांठ, ठाकुरद्वारा और बिलारी तहसील क्षेत्र में गाटों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। लेकिन सदर तहसील क्षेत्र में अभी सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका है।
000
अभी कहां की जमीन का कितना सर्किल रेट (प्रति वर्गमीटर)
गुरहट्टी से टाउनहाल तक अमरोहा गेट तक

125000 रुपये
पानदरीबा से राजकीय काॅलेज तक



98000 रुपये
इंदिरा चौक से मकबरा सब्जी मंडी



80000 रुपये
राजकीय इं. कॉलेज से जिगर द्वार तक


80000 रुपये
बुधबाजार चौराहा से ताड़ीखाना रोड



125000 रुपये
डिप्टीगंज चौराहे से लेकर चक्कर का मिलक

83000 रुपये
गुरहट्टी से लेकर पीलीकोठी चौराहे तक


127000 रुपये
पीलीकोठी से मधुबनी कांठ रोड



116000 रुपये
मधुबनी से आगे विवेकानंद अस्पताल तक


110000 रुपये
विवेकानंद के आगे ओवर ब्रिज तक


64000 रुपये
लोकोपुल से चौधरी चरण सिंह तिराहे तक


103000 रुपये
प्रभात मार्केट से फौव्वारा चौक तक


125000 रुपये
000
गांगन पुल से जीरो प्वाइंट तक सर्किल रेट 44000 रुपये
मुरादाबाद। वर्तमान में गांगन पुल से जीरो प्वाइंट तक राजन ग्रीन, रायल ग्रीन, रायल इंक्लेव, मनोहरपुर, मंगूपुरा, नया मुरादाबाद और पाकबड़ा क्षेत्र आता है। इस क्षेत्र का सर्किट रेट 44000 रुपये प्रति वर्गमीटर है।
00
आयकर कॉलोनी के आसपास की जमीन सबसे महंगी
मुरादाबाद। आयकर कॉलोनी के नजदीक सहसपुर हाउस, बानो बाग, आवास विकास पीलीकोठी की जमीन शहर में सबसे महंगी है। यहां सर्किल रेट करीब 1.27 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर है। वहीं वेब सिनेमा, सेल्स टैक्स रोड तक की जमीन भी महंगी है। इस रोड के इर्दगिर्द अवंतिका कॉलोनी, दीनदयाल नगर प्रथम और द्वितीय, रामगंगा विहार प्रथम, द्वितीय और विस्तार का रेट करीब 74000 रुपये प्रति वर्गमीटर है। अकबर किला से सेल्स टैक्स जाने वाले रोड के आसपास की जमीन का रेट 80000 रुपये प्रति वर्गमीटर है।

00
कांशीराम नगरीय आवास योजना की इर्दगिर्द सर्किल रेट कम
मुरादाबाद। कांशीराम नगरीय आवास योजना में बुद्धा पार्क से इंदिरा सहकारी आवास, कंप्यूनिटी सेंटर होते हुए दिल्ली रोड साईं अस्पताल का क्षेत्र आता है। इस क्षेत्र में सम्राट अशोक नगर, बाग सीएल गुप्ता भी है। इस क्षेत्र का सर्किल रेट 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है।
000
दुकानों के सर्किल रेट (प्रति वर्गमीटर)
स्थान



एकल दुकानें


कांप्लेक्स की दुकानें
कमिश्नर ऑफिस के सामने
161000 रुपये


183000 रुपये
कटरा पूरन जाट कोतवाली
131000 रुपये


153000 रुपये
जेल रोड कोठीवाल धर्मशाला 94000 रुपये


118000 रुपये
डिप्टी गंज


105000 रुपये


127000 रुपये
रेती मोहल्ला


131000 रुपये


153000 रुपये
आजाद नगर


99000 रुपये


121000 रुपये
मधुबनी



94000 रुपये


118000 रुपये
पीरजादा


92000 रुपये


114000 रुपये
पान दरीबा


92000 रुपये


114000 रुपये
आवास विकास कॉलोनी
87000 रुपये


110000 रुपये
चक्कर का मिलक
79000 रुपये


101000 रुपये
कंजरी सराय


73000 रुपये


95000 रुपये
नवीन नगर


72000 रुपये


94000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed