फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl arrested for false allegation of rape in moradabad

दुष्कर्म का आरोप लगा 2.50 लाख रुपये ऐंठने वाली युवती गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2020 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
girl arrested for false allegation of rape in moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

थाना गलशहीद के ईदगाह फाटक वाली गली निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर ढाई लाख रुपये वसूलने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के पिता की तहरीर पर महिला थाने में युवती के साथ ही उसके वकील व एक अन्य महिला पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने यह मुकदमा थाना गलशहीद के ईदगाह फाटक निवासी कपड़ा व्यवसायी हबीबुर्रहमान की तहरीर पर दर्ज किया गया है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके बेटे मुनीब का शहर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में युवती ने दुष्कर्म की झूठी घटना बताकर 26 सितंबर 2019 को थाना गलशहीद में एक शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद समझौते के लिए युवती ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। रिश्तेदारों द्वारा दबाव डलवाने पर युवती किसी तरह 2.50 लाख रुपये में मान गई। उन्होंने रिश्तेदारों के सामने युवती को ढाई लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि युवती फिर से चार जनवरी को उनके पास पहुंची और फिर पांच लाख रुपये की मांग करने लगी। मना करने पर उनके बेटे के खिलाफ फिर से दुष्कर्म का मुकदमा लिखाने व बेटे को जान से मरवाने की धमकी भी दी।

आरोप लगाया कि युवती के अलावा युवती के वकील व करूला मोती के पास रहने वाली एक महिला भी उसके बेटे को बार-बार दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर बार-बार रकम की मांग कर रहे हैं।

महिला थाने की एसओ ज्योति सिंह ने बताया कि कपड़ा व्यापारी की तहरीर पर आरोपी युवती, उसके वकील व एक अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओ ने यह भी बताया कि युवती ने कपड़ा व्यापारी से ढाई लाख रुपये लेने की भी बात स्वीकार की है।

पुरुष का मुकदमा महिला थाने में दर्ज

इस प्रकरण में पीड़ित महिला न होकर पुरुष हैं और आरोपी बनाए गए तीन लोगों में दो महिलाएं हैं। नियमानुसार महिला पीड़ित हो तो तभी महिला थाने में मामला दर्ज कराया जाता है पर यहां पीड़ित पुरुष होने के बावजूद मामला महिला थाने में दर्ज कराया गया।


यह इस कारण हुआ क्याेंकि पहले प्रार्थनापत्र युवती ने दिया था और एसएसपी ने इस पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए महिला थाना भेज दिया। जांच पड़ताल में उल्टा हो गया कि युवती पर ही आरोप है। सीओ सिविल लाइन दीपक कुमार का कहना है कि अब इसकी आगे की विवेचना सिविल लाइंस पुलिस से कराएंगे।
-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed