फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ladies first in voting

मतदान में भी महिलाओं ने मारी बाजी

Fri, 17 Feb 2017 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
ladies first in voting
मतदान करने के लिए लाइन में लगीं महिलाएं। - फोटो : ब्यूरो
विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर महिलाओं जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर और देहात विधानसभा को छोड़कर हर सीट पर महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से आगे रहीं। कांठ, ठाकुरद्वारा, कुंदरकी और बिलारी में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने दो प्रतिशत अधिक मतदान किया।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा में सबसे अधिक महिलाओं ने 74.3 फीसदी मतदान किया। जबकि शहर और देहात में महिलाएं पुरुषों से पीछे रही। मतदान के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिले में बंपर वोटिंग हुई। इसी का नतीजा रहा कि जिले में मतदान प्रतिशत 66.76 तक पहुंच गया।
विज्ञापन


जो वर्ष 2012 की तुलना में करीब तीन फीसदी अधिक रहा। इस तीन फीसदी के इजाफे में महिलाओं का योगदान अधिक रहा। मतदान में महिलाओं ने खासा उत्साह दिखाया। घरों की चहारदीवारी से निकल महिलाएं पोलिंग बूथों तक पहुंची। जहां अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर विधानसभा वार मतदान प्रतिशत के आंकड़ों पर गौर करें तो मतदान करने में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई। सिर्फ नगर और देहात विधानसभा ही महिलाएं पुरुष मतदाताओं सें पिछड़ी। ठाकुरद्वारा, बिलारी, कुंदरकी और कांठ में महिलाएं आगे रही।


महिलाओं की सबसे अधिक वोटिंग ठाकुरद्वारा में रही। यहां 74.3 फीसदी महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया। जबकि महिलाओं की सबसे कम वोटिंग नगर विधानसभा में रही। यहां 55.78 प्रतिशत महिलाआें ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं देहात में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 59.58 रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed