फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki MLA discusses development works with the Chief Minister.

Moradabad News: कुंदरकी विधायक ने मुख्यमंत्री से की विकास कार्यों पर चर्चा

Sat, 19 Sep 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 19 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kundarki MLA discusses development works with the Chief Minister.
कुंदरकी। भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। विधायक ने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सुरक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपे।
विज्ञापन




रामवीर सिंह ने मूंढापांडे में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय और तहसील मुख्यालय स्थापित करने की मांग रखी। उन्होंने ग्राम लक्ष्मीपुर कट्टई में बस स्टैंड और खरकपुर बाजे में नवीन विद्युत उपकेंद्र बनाने का अनुरोध किया। लालाटीकर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की भी मांग की गई। विधायक ने डींगरपुर और जटपुरा में राजकीय इंटर कॉलेज खोलने का विषय भी उठाया। उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 की धर्मार्थ योजना के तहत सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति मांगी। रामगंगा नदी पर लोधीपुर-बिकनपुर मार्ग स्थित क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन


विधायक ने मूंढापांडे ब्लॉक के सिरसखेड़ा में स्वीकृत नवीन जिला कारागार का भूमि पूजन मुख्यमंत्री से कराने का अनुरोध किया। उन्होंने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करने की बात कही। पात्र शिक्षकों की लंबित पदोन्नति का विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। रामवीर सिंह ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed