फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundanpur has been promised a road for 10 years, yet the lanes lack even basic stone paving.

Moradabad News: कुंदनपुर में 10 साल से सड़क का आश्वासन, गलियों में खड़ंजा तक नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Kundanpur has been promised a road for 10 years, yet the lanes lack even basic stone paving.
मुरादाबाद। लाइनपार के वार्ड-12 स्थित कुंदनपुर में ढक्का की पुलिया के पास रहने वाले लोग पिछले 10 वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे हैं। हर चुनाव में सड़क बनाने का आश्वासन मिला, लेकिन हालात आज भी जस के तस हैं। करीब 20 फीट चौड़ी सड़क के लिए वर्षों पहले जगह छोड़ दी गई थी, मगर निर्माण शुरू नहीं हुआ। सड़क की जगह सिर्फ मिट्टी का भराव कराया गया, जो पहली ही बरसात में धंस गया। अब पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने की उम्मीद में उन्होंने अपने मकानों के मुख्य दरवाजे इसी ओर बनाए थे, लेकिन आज उन्हीं दरवाजों से निकलना मुश्किल हो गया है। कई गलियों में आज तक खड़ंजा तक नहीं बिछाया गया। नालियां नहीं होने से गंदा पानी खाली प्लॉटों में जमा रहता है, जिससे बदबू, मच्छर और संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि लाइनपार में कई सड़कों के टेंडर होने वाले हैं। जल्द लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बोले लोग

- दस साल से सिर्फ सड़क का सपना दिखाया जा रहा है। बरसात में घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सड़क नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोज परेशानी झेलनी पड़ती है। अब सिर्फ वादे नहीं, काम चाहिए। - अंजू शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन



- 20 फीट सड़क के लिए लोगों ने अपनी जमीन छोड़ी और मकानों के दरवाजे भी उसी तरफ बनाए, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी। मिट्टी का भराव धंस चुका है। जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं। - सागर


- गलियों में खड़ंजा तक नहीं है। नालियां न होने से गंदा पानी खाली प्लॉटों में भरा रहता है। बदबू और मच्छरों से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम को तुरंत स्थायी समाधान करना चाहिए। - बबीता


- बरसात आते ही पूरी गली दलदल बन जाती है। बाइक फिसलती है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। आखिर कब तक इंतजार करें। - आदित्य


- हर चुनाव में सड़क बनाने का वादा किया जाता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब भूल जाते हैं। दस साल से लोग इसी बदहाली में जी रहे हैं। अब प्रशासन को जवाबदेही तय कर काम शुरू करना चाहिए। - मोनू कुमार



- हम वोट देते हैं लेकिन बदले में सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल रही। बरसात में पूरा इलाका कीचड़ और गंदे पानी से भर जाता है। अब अधिकारियों को मौके पर आकर हकीकत देखनी चाहिए। - पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed