फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kunal gets silver medal in National Ranking Championship

Moradabad News: नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में कुणाल को रजत पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kunal gets silver medal in National Ranking Championship
मुरादाबाद। शहर के आशियाना निवासी पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी कुणाल अरोड़ा ने यूटीटी पैरा टेबल टेनिस नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत। यह प्रतियोगिता 27 व 28 नवंबर को मध्य प्रदेश में इंदौर में आयोजित हुई। थैलेसीमिया पीड़ित कुणाल ने यह पदक अपने जन्मदिन पर जीता, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी कैटेगरी में सिंगल्स के मैच में ग्रुप राउंड का पहला मुकाबला इंद्र कुमार दीक्षित गुजरात को 3-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में निलॉय कुमार बख्शी महाराष्ट्र को भी 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यहां उन्होंने रोहित कनाैजिया दिल्ली को भी 3-0 से मात दी और सेमीफाइनल में पहुंचे। फाइनल मुकाबले में कुणाल का सामना शशिधर कुलकर्णी कर्नाटक से हुआ। संघर्ष पूर्ण मुकाबले में पहला सेट 12-10 से हारे। दूसरे सेट में 11-6 से जीतकर कमबैक किया। तीसरे सेट में 11-8 से हारे फिर चौथे सेट में 11-8 से जीतकर वापसी की और स्कोर को 2-2 के बराबर किया। पांचवें सेट में संघर्ष करते 11-13 के स्कोर से हारे और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। कुणाल अब तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 25 पदक जीत चुके हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता यशपाल अरोड़ा, मां सोनिया अरोड़ा व बहन मोहिता अरोड़ा को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed