फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kota return students again qurantine

गाजीपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कोटा से लौटे छात्र मेडिकल सर्विलांस पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
kota return students again qurantine
मुरादाबाद। गाजीपुर में कोटा से लौटा एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद कमिश्नर ने मंडल में कोटा से लौटे सभी छात्र-छात्राओं को क्वारंटीन अवधि तक मेडिकल सर्विलांस में रखने के निर्देश दिए हैं। मंडल में कोटा से 490 छात्र-छात्राएं लौटे हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि इन सभी का होम क्वारंटीन सख्ती से पूरा कराया जाए। यह बच्चे परिवार के बाकी सदस्यों से भी न्यूनतम दूरी बनाकर रखें। मेडिकल टीमें बीच-बीच में इनके स्वास्थ्य की जांच घरों पर ही जाकर करती रहें। ताकि यदि किसी में कोई लक्षण उजागर हो तो तुरंत उसकी जांच कराकर इलाज कराया जा सके।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में कोटा से 128 छात्र-छात्राएं मुरादाबाद, 80 छात्र रामपुर, 152 छात्र बिजनौर, 74 छात्र अमरोहा और 56 छात्र संभल में लौटे हैं। कमिश्नर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर में कोटा से लौटे एक छात्र के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मुरादाबाद मंडल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोटा से लौटे छात्र-छात्राओं को मेडिकल जांच के बाद ही उनके घरों को भेजा गया था। घरों पर भी इन सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके गाजीपुर की घटना प्रकाश में आने के बाद इन सभी 490 छात्र-छात्राओं को मेडिकल सर्विलांस में रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस इन सभी का सख्ती के साथ होम क्वारंटीन पूरा कराएगी और स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें इनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed