फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kho-kho players will go to basti

बस्ती जिले में हुनर बिखेरेंगे मुरादाबाद के खो-खो खिलाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
kho-kho players will go to basti
मुरादाबाद। जिला खो-खो एसोसिएशन का सब जूनियर टीम चयन प्रतियोगिता का आयोजन सिविल लाइंस स्थित ग्रीन मीडोज स्कूल में किया गया। इसमें जिला मुरादाबाद की टीम के लिए 12 बालक और 12 बालिकाओं का चयन किया गया। ये खिलाड़ी दो जून से बस्ती जिले में होने वाली 19वीं स्टेट चैंपियनशिप में अपना हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन

जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि बस्ती के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में 19वीं सब जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुरादाबाद से बालक वर्ग की टीम में अनिरुद्ध , विराट सक्सेना, लकी, युवराज सिंह, देवांश कुमार, हिमांशु सागर, वेदांत, दक्ष पाल, शिवम शर्मा, गरुण चौहान, मोहम्मद आकिब, देवांश कुमार का चयन हुआ है। जबकि बालिका वर्ग में भूमिका तोमर, अंजलि सैनी, अक्षरा, दिव्यानी, सृष्टि पारचा, खुशी गुप्ता, कनक गुप्ता, अंशिका, अरुणा सिंह, झलक कौशिक, दिव्या शर्मा, अनन्या को चुना गया है। बालक वर्ग की टीम के कोच विपिन जखमोला और टीम मैनेजर देवेंद्र राणा होंगे। जबकि बालिका वर्ग में टीम कोच पूनम सिंह को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed