फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanpur-Varanasi players dominate, final matches will be held today

कानपुर-वाराणसी की खिलाड़ियों का दबदबा, आज होंगे फाइनल मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur-Varanasi players dominate, final matches will be held today
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में चल रही सब जूनियर बालिका राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2022-23 में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कानपुर- वाराणसी की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर निदेशक खेल उत्तराखंड डॉ. डीपी भट्ट ने किया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में बहुत से खिलाड़ी घर पर भी अभ्यास नहीं कर पाए हैं। उन्हें तकनीक की जानकारी है, लेकिन स्टेमिना न होने की वजह से वह प्रतियोगिता हार गए हैं। डॉ. डीपी भट्ट के मुताबिक खिलाड़ियों को अपने खेल में निखार लाने के लिए नियमित अभ्यास करना बहुत जरूरी है। इस दौरान एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह सेंगर, एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी, एसडीएम ठाकुरद्वारा परमानंद, सचिव जिला ओलपंपिक संघ डॉ. अजय विक्रम पाठक, पर्यवेक्षक खेल निदेशालय अभिषेक धानुक, क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, सदस्य उप्र बॉक्सिंग एडहाक कमेटी एसके क्षेत्री व अन्य मौजूद रहे। एसके क्षेत्री ने बताया कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जन्मप्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ सीएमओ मेडिकल बोर्ड की जांच अनिवार्य है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जांच रिपोर्ट के आधार पर ही खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इसी के लिए खिलाड़ियों की कागजी कार्रवाई पूरी करवाई गई है। इसमें मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के हिसाब से दस खिलाड़ियों की उम्र निर्धारित उम्र से अधिक मिली है। इसलिए उन खिलाड़ियों को मैच से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस तरह हैं प्रतियोगिता के परिणाम
भार वर्ग खिलाड़ी मंडल
33-35 मीनाक्षी यादव वाराणसी
35-37 संध्या पटेल वाराणसी
35-37 वैष्णवी कानपुर
37-40 लक्ष्मी कुमारी वाराणसी
37-40 साधना राजभर मिर्जापुर
40-43 पूजा पटेल वाराणसी
40-43 अपूर्वा अग्रवाल कानपुर
43-46 प्रतिभा कुशवाहा गोरखपुर
43-46 उर्वी कानपुर
46-49 खुशी गोरखपुर
46-49 अनन्या कानपुर
49-52 अमूल्य केसरवानी कानपुर
52-55 दिव्यांशी मुरादाबाद
52-55 पलक शुक्ला कानपुर
55-58 नीतू चौहान वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed