फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   juma alwid will be next friday

अगले शुक्रवार को होगा जुमा-ए-अलविदा

Tue, 05 Jun 2018 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /मुरादाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला /मुरादाबाद। Updated Tue, 05 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
juma alwid will be next friday
demo pic
जुमा-ए-अलविदा पर असमंजस की स्थिति सोमवार रात को साफ हो गई। दीनी उलेमाओं ने चॉद के आधार पर फैसला लिया कि ईद अगले शनिवार को होगी। इस बार पूरे तीस रोजे होंगे।
विज्ञापन

रमजान शुरू होते समय चांद के दीदार के चलते रोजे दो दिन शुरू हुए थे। इसके बाद से उलेमओं की कोशिश थी कि जुर्मा-ए-अलविदा पर ऐसे हालात न हों। जुमा-ए-अलविदा इस शुक्रवार को हो या अगले को, इसको लेकर बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रोजे पूरे तीस होंगे। ऐसे में ईद अगले शनिवार को होगी। इसके साथ ही जुर्मा-ए-अलविदा पर भी तस्वीर साफ हो गई। अब अलविदा अगले शुक्रवार को होगा। इसकेसाथ ही बुधवार रात नौ बजे से जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस गर्वमेंट इंटर कालेज से शुरू होगा। मुगलपुरा से होता हुआ यह सैय्यद मरकुल हसन नकवी के मकान पर पहुंचेगा। वहां पर मजलिस का आयोजन किया जाएगा। मजलिस के बाद पहले इमाम हजरत मौलाना अली के ताबूत की जियारत होगी।
विज्ञापन

....
इस जुमा को अलविदा नहीं होगा। चॉद की तारीख के हिसाब से अगले जुमा को ही अलविदा किया जाएगा। आपसी सलाह मसवरा के बाद फैसला लिया गया है कि जुमा-ए-अलविदा अगले शुक्रवार को और ईद उससे अगले दिन शनिवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मौलाना मुहम्मद अय्युब नइमी।
....
ईद चांद की 30 तारीख को होगी। ऐसे में शनिवार को ईद की जाएगी। उससे पहले दिन जुमा पड़ रहा है। उसकेचलते फैसला लिया गया है कि जुमा-ए-अलविदा अगले शुक्रवार यानि 15 जून को होगा।
- मौलाना मुहम्मद सुल्तान हुसैन तुराबी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed