फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   julus-e-mohamdi celebrated

बारिश पर भारी पड़ा अकीदतमंदों का हौसला, जोश-खरोश के साथ निकाला जुलूसे मोहम्मदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

ईद मिलादुन नबी के मौके पर मर्कजी अहले सुन्नत कमेटी की ओर से शहर के जीआईसी चौराहे से बाद नमाज असर जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।जिसमें सबसे आगे उलमा-ए-इकराम झंडों के काफिले के साथ चल रहे थे।

विज्ञापन
julus-e-mohamdi celebrated

विस्तार

मुरादाबाद। ईद मिलादुन नबी के मौके पर मर्कजी अहले सुन्नत कमेटी की ओर से शहर के जीआईसी चौराहे से बाद नमाज असर जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। बारिश के बावजूद अकीदतमंदों के हौसले में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जुलूस में शामिल अकीदतमंद सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद करते चल रहे थे।
विज्ञापन

बारिश के बीच तय कार्यक्रम के मुताबिक काफी संख्या में अकीदतमंद जीआईसी चौराहे पर शाम एकत्र हुए। बाद नमाज असर किले वाली मस्जिद पर अकीदतमंदों ने सलातो सलाम पेश किया। इसके बाद जीआईसी चौराहे से जुलूस का आगाज किया गया। मुफ्ती-ए-आजम मुरादाबाद अयूब खां नईमी, मुफ्ती-ए-शहर अब्दुल मन्नान कलीमी और जुलूस कन्विनर मुनव्वर अकरमी की कयादत में जुलूस निकला गया। जिसमें सबसे आगे उलमा-ए-इकराम झंडों के काफिले के साथ चल रहे थे। अरबी लिबास में घोड़े पर बच्चे, फिर बैलगाड़ी, ठेले आदि पर लोग अपने-अपने क्षेत्र से रोज-ए-मुबारक या खाना काबा का मॉडल लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस जीआईसी चौराहे से मंडी चौक, चौमुखापुृल, नीम का प्याऊ, लाल मस्जिद, फीलखाना, तहसील स्कूल, दीवान का मजार होते हुए जामिया नईमियां पर पहुंच कर समाप्त हुआ। वहां सभी अकीदतमंदों ने ईशा की नमाज अदा कर मुल्क में अमन, चैन व शांति की दुआ की। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूलों की बारिश कर, शर्बत, लंगर बांट कर जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed