फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Johar University to recover surcharge - Swami Prasad

जौहर विवि से होगी अधिभार की वसूली - स्वामी प्रसाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Johar University to recover surcharge - Swami Prasad
रामपुर के फिजिकल ग्राउंड में उ.प्र.भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजी? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जौहर विश्वविद्यालय से श्रम विभाग के सेस (अधिभार) की नियमानुसार वसूली की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

श्रम मंत्री का कहना है कि जौहर विश्वविद्यालय में इमारतों का निर्माण कराते लगे श्रमिकों के लिहाज से सेस श्रम विभाग में जमा नहीं कराया गया था। इसे लेकर प्रशासन ने लिखापढ़त भी की थी। शुक्रवार को शहर में श्रम विभाग के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में श्रम विभाग को केवल साइकिल बांटने वाला महकमा माना जाता था। उस समय में जो साइकिलें मजदूरों को को दी जानी थीं, वे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को चली जाती थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में श्रमिकों के हित का पैसा पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों के बीच बांटा जा रहा है। श्रम मंत्री ने कहा कि 2009 से 2017 तक 34 लाख मजदूरों का पंजीयन हुआ था, अब यह संख्या 75 लाख पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि अगले साल तक प्रदेश में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच जाए।
विज्ञापन

श्रमिकों को मिले 9.71 करोड़ रुपये के हितलाभ
रामपुर/मुरादाबाद। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में शहर के फिजिकल ग्राउंड परिसर में आयोजित पंजीकरण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत 9.71 करोड़ रुपये की धनराशि का 11709 श्रमिकों को हितलाभ प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुरादाबाद पहुंचे श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान जिले में हर माह बड़ा रोजगार मेला आयोजित करने पर जोर दिया। श्रम विभाग की योजनाओं से अधिकतम पात्रों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed