फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   je arrested in cheating

एमडीए के भवन और प्लाट दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख ठगे ने वाला जेई गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
je arrested in cheating
मुरादाबाद। एमडीए के भवन और प्लाट दिलाने के नाम पर कारोबारी से 18 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी जेई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में आरोपी बांदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) में तैनात है। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के मधुर विहार कालोनी निवासी गौरव मल्होत्रा ने 26 जनवरी 2022 को दीन दयाल नगर निवासी जेई राजेंद्र राव के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें गौरव ने बताया कि शिल्पा श्री हैंडीक्राप्ट के नाम से उनकी फर्म है। नवंबर 2018 में एक मित्र के जरिये आरोपी राजेंद्र राव से उनकी मुलाकात हुई थी। राजेंद्र ने खुद को एमडीए में जेई बताया था। आरोपी ने गौरव को बताया था कि एमडीए का एक प्लाट और दो भवन हैं। जिन्हें वह उनके नाम पर करा देगा। आरोपी ने झांसा देकर गौरव से 18 लाख रुपये ले लिए थे। लेकिन गौरव को प्लाट व भवन नहीं मिले। तब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल कर देता था। इसके बाद आरोपी का ट्रांसफर बांदा विकास प्राधिकरण में हो गया था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शुक्रवार सुबह राजेंद्र राव को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed