फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jayaprada demanded time for statment lodge

Moradabad News: अभिनेत्री जयाप्रदा ने फिर मांगा बयान दर्ज कराने को समय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
jayaprada demanded time for statment lodge
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा ने अपने बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में फिर से मेडिकल रिपोर्ट दाखिल कराकर समय की मांग की है। अदालत ने जिसे स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 30 जनवरी लगा दी है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में 2019 में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें आरोप लगाया था कि रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, आजम खां, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां व आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसकी सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि पत्रावली मे रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा के बयान अंकित किए जाने हैं। लेकिन उनके वकील मोहम्मद अफरोज पाशा ने सोमवार को पुन: मेडिकल रिपोर्ट दाखिल कर दाखिल कर समय की मांग की। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए आगामी 30 जनवरी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed