{"_id":"5d44558a8ebc3e6c940d0bf4","slug":"jaya-prada-welcomes-kanwariyas-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा ने किया कांवड़ियों का स्वागत, बांटे फल, दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयाप्रदा ने किया कांवड़ियों का स्वागत, बांटे फल, दी शुभकामनाएं
Fri, 02 Aug 2019 08:53 PM IST
Vikas Kumar
यूपी डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 02 Aug 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों का स्वागत करतीं जयाप्रदा
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद जयाप्रदा ने नगर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित फोटो चुंगी पर कांवड़ियों का स्वागत किया। जयाप्रदा ने कांवड़ियों को फल वितरित किए और उनकी कुशलक्षेम जानी। इसके बाद उन्होंने कांवड़ियों को शेष यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
आजम के गुनाहों की सजा अल्लाह दे रहा
जयाप्रदा ने कहा है कि आज अल्लाह आजम खां को सजा दे रहा है, क्योंकि उसने कल गरीबों का बहुत दिल दुखाया था। निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बात करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि आजम ने गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया, मदरसा आलिया की बेशकीमती किताबें जौहर विश्वविद्यालय में ले गए।
विज्ञापन
मदरसा आलिया वह है जहां पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने शिक्षा प्राप्त की थी। रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर शोध संस्थान जो मुसलमानों के लिए खुला था, उसको भी आजम खान ने बंद कर दिया और उसमें भी अपने निजी फायदे के लिए पब्लिक स्कूल खोल दिया। आज आजम खान जिला प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। मैं आपको बताना चाहती हूं कि आज जितने भी किसानों ने मुकदमे दर्ज किए हैं वह सभी मुसलमान है। इंसाफ की पुकार कर रहे हैं। आजम खां देश को गुमराह करने के लिए मुसलमानों का नाम लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन