फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   It will not be easy for BJP to break SP's dominance

Moradabad News: भाजपा के लिए आसान नहीं होगा सपा का वर्चस्व तोड़ना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
It will not be easy for BJP to break SP's dominance
मुरादाबाद। पिछले 12 वर्षों से कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा का दबदबा है। 2012 से मई 2024 तक हुए पांच चुनावों में सपा ने ही जीत दर्ज की है। 2019 में सपा की जीत का अंतर सबसे अधिक 64913 और सबसे कम 10821 वोट रहा। ऐसे में कुंदरकी सीट पर कायम सपा के वर्चस्व को तोड़ना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। फिलहाल भाजपा उपचुनाव में सपा की घेराबंदी करने में जुटी है।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों में देहात के बाद कुंदरकी सपा की सबसे मजबूत सीट मानी जाती है। चुनावों के नतीजे भी यही बताते हैं। जिले की यह सीट संभल लोकसभा क्षेत्र में आती है। पिछले 12 साल में पांच चुनाव हो चुके हैं। इसमें तीन बार विधानसभा और दो बार लोकसभा चुनाव शामिल है। इन पांचों चुनावों में कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा को जीत मिली है। विधानसभा हो या फिर लोकसभा का चुनाव, दोनों में सपा का वर्चस्व कायम रहा है। इस सीट पर चुनाव दर चुनाव सपा की जीत का अंतर भी बढ़ता गया है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कुंदरकी सीट पर सपा ने 17201वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में सपा को भाजपा उम्मीदवार से 57044 मत अधिक मिले थे। जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने के बाद खाली हुई कुंदरकी सीट पर 32 महीने के भीतर दूसरी बार चुनाव होगा। उपचुनाव में 13 नवंबर को कुंदरकी के मतदाताओं को फिर विधायक चुनने का माैका मिला है।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक न तो सपा ने प्रत्याशी घोषित किया और न ही भाजपा ने। हालांकि परदे के पीछे दोनों दल चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।

-----

चुनाव मैदान में भाजपा ने उतारी जनप्रतिनिधियों की फाैज
- कुंदरकी उपचुनाव में सपा के वर्चस्व को तोड़ने के लिए भाजपा ने मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की फाैज उतार दी है। उपचुनाव में कमल खिलाने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर को जिम्मेदारी साैंपी गई है। उन्हें प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, जेपीएस राठाैर, जसवंत सैनी और गुलाब देवी को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा शहर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान और हरि सिंह ढिल्लों को पार्टी ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में मंडलवार दायित्व साैंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

- पिछले चुनावों में नतीजे कुछ भी रहे हो, लेकिन इस बार कुंदरकी सीट पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। इसके लिए लगातार बूथ स्तर पर बैठकें की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में दूसरे जिलों के 150 से अधिक पदाधिकारी लगाए गए हैं। इसके अलावा मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल के पूर्व जिलाध्यक्षों और महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। - आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष

----





आज आएंगे राष्ट्रीय सचिव, अभी प्रभारी तय नहीं

- कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा ने अभी किसी को चुनाव प्रभारी नहीं बनाया है। अभी जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई की चुनाव की तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति मुरादाबाद आएंगे। वह कुंदरकी उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


----

- कुंदरकी सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है। कार्यकर्ताओं को सेक्टरवार जिम्मेदारी साैंपी गई है। भाजपा की रणनीति पर नजर रखी जा रही है। भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद पार्टी अपने उम्मीदवार का ऐलान करेगी। - जयवीर सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष

----

लोकसभा व विधानसभा चुनावों कुंदरकी सीट पर भाजपा सपा की स्थिति

वर्ष

चुनाव


सपा

भाजपा


अंतर

2024

लोकसभा

143415
86371


57044

2022

विधानसभा

125792
82630


43162

2019

लोकसभा

151284
86371


64913

2017

विधानसभा

110561
99740


10821

2012

विधानसभा

81302

64101


17201
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed