{"_id":"649c96417b05447f920886cb","slug":"iron-angle-broken-at-ahilyabai-holkar-intersection-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-187325-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अहिल्याबाई होलकर चौराहे पर तोड़ा लोहे का एंगल, समाज के लोगों में रोष व्याप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अहिल्याबाई होलकर चौराहे पर तोड़ा लोहे का एंगल, समाज के लोगों में रोष व्याप्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन पत्र मझोला थाना प्रभारी को सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि 27 जून को लाइनपार में लोक माता अहिल्याबाई होलकर चौक है। वह चौराहा लोक माता अहिल्याबाई होलकर के नाम से प्रसिद्ध है और लोहे के एंगिल पर उनका बोर्ड लगा हुआ था। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वह लोहे से बना बोर्ड तोड़ दिया गया।
पहले लोक माता अहिल्याबाई होलकर का सरकारी बोर्ड तोड़ा गया, लेकिन अखिल भारतीय पाल महासभा की अध्यक्ष राजेश कुमारी पाल पूर्व पार्षद बीजेपी द्वारा अपने रुपयों से बनवा दिया गया था। अब 27 जून की घटना से प्रतीत होता है कि पाल समाज की वंशज लोक माता अहिल्याबाई होलकर चौक के बोर्ड को जानबूझ कर क्षति पहुंचाई जा रही है। इससे पूरे पाल समाज में भरी रोष व्याप्त है। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि जल्द जांच कराकर बोर्ड तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जाए। इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमारी पाल, महानगर अध्यक्ष प्रमोद पाल, रीता पाल, गुलाब सिंह, गजेंद्र पाल, राजेश पाल एडवोकेट शामिल रहे।