{"_id":"633d9001757e242e23354c32","slug":"invoices-worth-lakhs-deleted-by-hacking-police-and-court-ids","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पुलिस और कोर्ट की आईडी हैक कर डिलीट कर दिए लाखों के चालान, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पुलिस और कोर्ट की आईडी हैक कर डिलीट कर दिए लाखों के चालान, दो गिरफ्तार
Wed, 05 Oct 2022 07:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 05 Oct 2022 07:39 PM IST
सार
एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मुरादाबाद यातायात पुलिस ने अगस्त 2022 ई-चालान रिपोर्ट डाउनलोड की, जिसमें गड़बड़ी सामने आई। पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच की। जिसमें पता चला कि आईडी हैक कर ई-चालान की धनराशि कम और डिलीट की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जन सुविधा केंद्र संचालक ने यातायात पुलिस और न्यायालय की आईडी हैक कर ली। उसने ई-चालान की धनराशि कम और डिलीट करके सरकार का लाखों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचा दिया। पुलिस ने इस मामले में जनसुविधा संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस गिरोह में शामिल तीन आरोपी फरार हैं। इसमें एक आरोपी अभि कुमार लाल मिश्रा उर्फ आर्य कुमार मिश्रा अयोध्या में आरटीओ कार्यालय में क्लर्क (संविदा) और दूसरा आरोपी दीपक राज कानपुर कचहरी में में क्लर्क (संविदा) बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मुरादाबाद यातायात पुलिस ने अगस्त 2022 ई-चालान रिपोर्ट डाउनलोड की, जिसमें गड़बड़ी सामने आई। पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच की। जिसमें पता चला कि आईडी हैक कर ई-चालान की धनराशि कम और डिलीट की गई है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने मैनाठेर निवासी शाने आलम और जावेद निवासी असदपुर थाना मैनाठेर को गिरफ्तार कर लिया। शाने आलम ने टीपी नगर में जनसुविधा केंद्र खोल रखा है। इसकी आड़ में फर्जीवाड़ा कर रहा था। दोनों आरोपी स्नातक हैं और कंप्यूटर कोर्स भी कर रखा है। दोनों आरोपी जन सुविधा केंद्र पर ई-चालान जमा करते थे। आरोपियों ने इसी दौरान यातायात पुलिस और न्यायालय की आईडी हैक कर ली थी। जिसमें आरोपी एक साल में पंद्रह लाख से ज्यादा का सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचा चुके हैं। इन दोनों के साथ इस गिरोह में तीन और आरोपी हैं। अभिकुमार लाल मिश्रा उर्फ आर्य कुमार मिश्रा आरटीओ कार्यालय अयोध्या और दीपक राज निवासी कानपुर कचहरी में संविदा पर क्लर्क है। तीसरा आरोपी अहमद रजा मैनाठेर के डींगरपुर गांव निवासी है।
विज्ञापन
इनके कब्जे से ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, एलसीडी, सीपीयू, पांच प्रिंटर, मोहर बनाने की मशीन, पेन ड्राइव, सीजेएम की भुगतान रसीद की छाया प्रति, तीन मोबाइल फोन, नौ बैंक पासबुक, नौ क्रेडिट व डेविट कार्ड बरामद हुए हैं।