फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Intelligence department became active after the entry of MLA

विधायक की एंट्री के बाद खुफिया विभाग हुआ सक्रिय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Intelligence department became active after the entry of MLA
अगवानपुर। जिला सहकारी संघ लि. की भटावली स्थित भूमि पर रह रहे 800 परिवारों के कब्जे को अवैध बताते हुए नोटिस जारी करने के मामले में नगर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद कालोनी के लोगों की गुहार शासन तक पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक शासन ने खुफिया विभाग से इसकी रिपोर्ट मांगी है। खुफिया विभाग की टीम ने रविवार गांव पहुंच कर वहां रह रहे लोगों से बात की तथा वहां बने पीएम आवास वाले लाभार्थियों का ब्योरा एकत्र किया।
विज्ञापन

जिला सहकारी संघ लिमिटेड के कर्मचारियों ने बीती 27 अप्रैल को ग्राम भटावली की नई कालोनी की 33,860 वर्ग मीटर जमीन पर दावा कर 800 परिवारों को भूमि खाली करने का एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था। जमीन खाली नहीं करने पर कालोनी के सभी मकानों पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी भी दी थी। इसके अगले दिन ही भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। वहीं चालीस साल बाद बेघर होने लोग खौफजदा हो गए हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन उनको मदद नहीं मिली। इससे कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल था। तभी से कालोनी में पूजा पाठ और दुआओं का दौर शुरू हो गया था। हिंदू समाज की महिलाएं मंदिर तो मुस्लिम समाज की महिलाएं नमाज और कुरआन की तिलावत के बाद कालोनी को महफूज रखने की दुआएं मांगती नजर आई। अमर उजाला ने एक मई को इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। बताया जाता है कि अब इस मामले में शासन ने प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। इसी के मद्देनजर रविवार को खुफिया विभाग की टीम के दो सदस्यों ने वहां पहुंच कर कालोनी में रहने वाले लोगों से बात की। जिन लोगों के संबंधित भूमि पर पीएम आवास बने हैं उनका भी ब्योरा नोट किया। उन्होंने मकानों के फोटो, स्वामी के नाम व उनके फोटो भी लिए। एक घंटे तक कालोनी में एलआईयू की टीम का डेरा रहा। वहीं कालोनी में रहने वाले मोबिन और मनोज कुमार ने बताया कि खुफिया विभाग की टीम ने कॉलोनी वासियों को बताया कि शासन ने कालोनी की रिपोर्ट मांगी है। इसलिए वह लोग कालोनी के लोगों से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed