फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Instead of immersion, Ganpati Bappa will be enshrined in the home temple.

Moradabad News: विसर्जन के बजाय घर के मंदिर में विराजेंगे गणपति बप्पा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Instead of immersion, Ganpati Bappa will be enshrined in the home temple.
मुरादाबाद। गणेश उत्सव के 16वें वर्ष में गणपति जी कमेटी ने धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए अनूठी पहल की है। आयोजकों ने कहा कि इस बार गणेश प्रतिमा का नदी में विसर्जन नहीं किया जाएगा। इसके बजाय नदी में विसर्जन नहीं, अब होगा भावपूर्ण स्थान का संदेश देते हुए गणपति बप्पा को सम्मानपूर्वक घर के मंदिर में स्थायी रूप से विराजमान रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन




कमेटी के अनुसार,चक्कर की मिलक में गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर 2026 को गणेश प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान के साथ की जाएगी। वहीं 16 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और पावन स्नान का आयोजन होगा। शोभायात्रा भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को गंगाजल और पंचामृत से पवित्र स्नान कराया जाएगा।
विज्ञापन


00



अष्टधातु की स्थायी प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र



-गणपति जी कमेटी के सदस्य रूपकिशोर ने बताया कि इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर अष्टधातु की भव्य और स्थायी गणेश प्रतिमा लाई जाएगी। कमेटी का कहना है कि जिन गणपति बप्पा को श्रद्धालु पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ घर लाते हैं, उनका विसर्जन के बाद नदी में खंडित होना और पैरों में आना उचित नहीं है। इसी भावना के साथ बप्पा को स्थायी रूप से घर के मंदिर में विराजमान रखने की पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




00

पीओपी की मूर्तियों का बहिष्कार करने की अपील

-गणपति जी कमेटी के सदस्य यशपाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की मूर्तियों का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की गई है। उनका कहना है कि नदियों को प्रदूषण और पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए पीओपी की मूर्तियों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। गणेश उत्सव को श्रद्धा के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व बनाने पर जोर दिया गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से इस अभियान में सहयोग करने और गणेश उत्सव को आस्था, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed