फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inspector left the teacher from the police station after taking 50 thousand, went home and asked for one lakh rupees, line spot

Moradabad News: इंस्पेक्टर ने 50 हजार लेकर थाने से शिक्षक को छोड़ा, घर जाकर भी मांगे एक लाख रुपये, लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Inspector left the teacher from the police station after taking 50 thousand, went home and asked for one lakh rupees, line spot
मुरादाबाद। एक महिला की शिकायत पर मझोला थाने बुलाए गए शिक्षक को इंस्पेक्टर हरि शंकर ने 50 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। अगले दिन दुष्कर्म का केस दर्ज करने के बाद निरीक्षक जांच करने शिक्षक के घर पहुंच गए और उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर एक लाख रुपये और मांगे। शिक्षक और उनकी पत्नी ने नगर विधायक रितेश गुप्ता को मामले की जानकारी दी। विधायक ने डीजीपी और एसएसपी से इंस्पेक्टर की शिकायत की। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर सीओ को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मझोला के बुद्धि विहार निवासी वरुण गुप्ता शिक्षक हैं। इसके अलावा वह ब्याज पर लोगों को रुपये भी बांटते हैं। मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। जिसमें महिला ने बताया था कि उसे रुपयाें की जरूरत थी। किसी ने उन्हें वरुण गुप्ता के बारे में बताया था कि वह ब्याज पर रुपये देते हैं। महिला का आरोप है वरुण ने उन्हें रुपये देने के बहाने मिलन विहार स्थित कार्यालय में बुलाया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस मामले की जांच क्राइम इंस्पेक्टर हरि शंकर को मिली थी। हरिशंकर ने वरुण को थाने बुलाकर पूछताछ की। वरुण ने खुद को बेगुनाह बताते हुए खुद के घटनास्थल पर न होने के साक्ष्य भी इंस्पेक्टर को दिए थे। बावजूद इसके 12 जुलाई की सुबह तीन बजे वरुण को 50 हजार रुपये लेकर थाने से छोड़ा गया। अगले दिन तहरीर के आधार वरुण के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। 13 जुलाई की शाम करीब सात बजे इंस्पेक्टर जांच करने वरुण के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उन्हें धमकी दी कि एक लाख रुपये नहीं देंगे तो जेल भेज दूंगा। वरुण की पत्नी दीपा गुप्ता ने एसएसपी हेमराज मीना ने इस मामले की शिकायत की। इसके अलावा विधायक रितेश गुप्ता से मिलकर भी पूरा मामला बताया। एसएसपी हेमराज मीना ने शिकायत मिलने पर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed